WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Gold Medal To Collectors : ‘सम्पूर्णता अभियान’ में बेहतर कार्य करने पर प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित!

830
WhatsApp Image 2025 08 20 At 15.39.07

Gold Medal To Collectors : ‘सम्पूर्णता अभियान’ में बेहतर कार्य करने पर प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित!

अच्छा कार्य करने वाले जिले हैं बड़वानी, दमोह, धार, खंडवा, निवाड़ी, टीकमगढ़ और विदिशा!

Bhopal : प्रदेश के 7 जिलों के कलेक्टर को उनके बेहतर कार्य के लिए आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गोल्ड मैडल से सम्मानित किया। यह सम्मान भारत सरकार के सम्पूर्णता अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वाले प्रदेश के 7 जिले के कलेक्टर को दिया गया। ये जिले हैं बड़वानी, दमोह, धार, खंडवा, निवाड़ी, टीकमगढ़ और विदिशा। इन जिलों के कलेक्टर को मुख्यमंत्री ने आज भोपाल में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। वर्तमान कलेक्टर के साथ कुछ जिलों के तत्कालीन क्लेक्टर्स को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रदेश के 7 जिला कलेक्टरों को समय-सीमा में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान समारोह में सभी सातों जिलों के कलेक्टर्स को गोल्ड मेडल से प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राजधानी में राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़वानी कलेक्टर गुंचा सनोबर, डॉ राहुल हरिदास फटिंग (तत्कालीन), दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, अनूप कुमार सिंह (तत्कालीन) निवाड़ी कलेक्टर लोकेश जांगिड़, अरुण कुमार विश्वकर्मा (तत्कालीन), टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, अवधेश शर्मा (तत्कालीन) और विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, रोशन कुमार सिंह (तत्कालीन) को सम्मानित किया।