WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

Earthquake in America: अमेरिका में भूकंप के तेज झटके, चिली में सुनामी की चेतावनी जारी

857

Earthquake in America; अमेरिका में भूकंप के तेज झटके, चिली में सुनामी की चेतावनी जारी

साउथ अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. भूकंप के ये झटके ड्रेक पैसेज के इलाके में दर्ज किए गए. ड्रेक पैसेज एक गहरा और चौड़ा समुद्री मार्ग है, जो दक्षिण-पश्चिमी अटलांटिक महासागर और दक्षिण-पूर्वी प्रशांत महासागर को जोड़ता है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई है. इतनी तीव्रता के भूकंप में सुनामी आने तक की चेतावनी दे दी जाती है. प्राप्त जानकारी अनुसार USGS के अनुसार, इस भूकंप की गहराई 10.8 किलोमीटर बताई जा रही है. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार ये भूकंप भारतीय समयानुसार 07 बजकर 46 मिटने 22 सेकंड पर आया है.

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) ड्रेक पैसेज क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 8 से घटाकर 7.5 कर दी गई. हालांकि अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने ड्रेक पैसेज भूकंप के बाद कोई चेतावनी जारी नहीं की है. आमतौर पर इतने तेज झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया जाता है. केवल चिली में ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

अमेरिका के जिस क्षेत्र में भूकंप में झटके महसूस हुए हैं, वह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यह दक्षिण अमेरिकी और अंटार्कटिक टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है. यूएसजीएस के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10.8 किलोमीटर की गहराई पर था. हालांकि, जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी है.

हालांकि, अभी किसी बड़े नुकसान की बात सामने नहीं आई है. ड्रेक पैसेज, जो अपने खतरनाक समुद्री मार्ग और तेज हवाओं के लिए जाना जाता है. इस क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियां आए दिन महसूस की जाती हैं.