WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

BJP Leader Died in Accident: भाजपा नेता की सड़क दुघर्टना में मौत

1985

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में जावरा लेबड फोरलेन पर हुई दुर्घटना में भाजपा नेता अनिल सेठ की सोमवार को सुबह मौत हो गई। जावरा भाजपा विधायक राजेंद्र पांडे के करीबी रहे सेठ भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी थे।

IMG 20220214 WA0068

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर घायल हुआ जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की तरफ से आने के दौरान उनकी स्कॉर्पियो सुबह 8:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतक सेठ जावरा के पास गांव रोजाना के रहने वाले एवं भाजपा के सक्रिय पदाधिकारी थे। हादसा कब और कैसे हुआ अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया। हादसे में वाहन चालक को गंभीर चोटें आई है जिसे नजदीक के अस्पताल भर्ती करवाया गया है।