WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Reward Announced on Murder Accused : चिराग की हत्या के आरोपी पार्टनर पर 10 हजार का इनाम घोषित!

623
WhatsApp Image 2025 08 25 At 15.07.34

Reward Announced on Murder Accused : चिराग की हत्या के आरोपी पार्टनर पर 10 हजार का इनाम घोषित!

गिरफ्तार करने दो टीमें गुजरात और राजस्थान रवाना की गई!

Indore : पार्टनरशिप के विवाद में उद्योगपति की हत्या करने वाले आरोपी पर पुलिस उपायुक्त ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें रवाना की गई है। वहीं, रविवार को कनाड़िया पुलिस ने आरोपी के घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 6.30 बजे मिलन हाइट्स में रहने वाले चिराग पिता देवेन्द्र जैन की उसके घर में घुसकर आरोपी विवेक पिता महावीर जैन निवासी बख्तावर राम नगर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के वक्त मृतक की पत्नी पूनम तफरीह करने गई थी। मृतक और आरोपी फर्म में 12 साल से पार्टनर थे।

WhatsApp Image 2025 08 25 at 15.10.16

पार्टनरशिप के दौरान दोनों में लेनदेन को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा था। विवाद के निपटारे के लिए दोनों के बीच बैठक भी हुई थी, लेकिन विवेक के मन में गुस्सा भरा था। वह अपना कुछ बकाया हिसाब लेने चिराग के घर गया था। यहां दोनों में वाकयुद्ध हुआ तो तैश में आकर विवेक ने चाकू से हमला कर दिया।

इन बिंदुओं पर जांच शुरू

आरोपी तक पहुंचने पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें चिराग की पत्नी से भी घटना को लेकर बात की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि विवेक से कितनी देनदारी है।

– वह पहले भी घर पर बात करने आया था।
– उसे पत्नी के तफरीह पर जाने की जानकारी थी या नहीं।
– मृतक चिराग ने विवेक के लेनदेन की बात परिवार से साझा की या नहीं।
– जब विवेक को फर्म से अलग किया था, तब उसका व्यवहार चिराग के प्रति कैसा था।

पुराना वीडियो वायरल हुआ

घटना कारित करने से पहले विवेक का पुराना वीडियो वायरल हुआ। इसमें उसने कहा कि मैं चिराग का बचपन का दोस्त होकर फर्म में 50 प्रतिशत का पार्टनर था। कई बार फर्म में लोन लेकर पैसे लगाए। चिराग ने मुझे अचानक फर्म से हटा दिया। बचा हुआ हिसाब भी नहीं दिया। कई बार हिसाब मांगा तो वह धमकाने लगे।