WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड की FIR ने सब कुछ साफ़ किया, कैसे जलाया निक्की को!  

सास हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आई और पति विपिन के हाथों में पकड़ाया! 

909

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड की FIR ने सब कुछ साफ़ किया, कैसे जलाया निक्की को!  

  Noida : निक्की मर्डर केस इन दिनों सुर्खियों में है। दहेज के लिए जलाकर मार दी गई निक्की को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर से आवाज उठ रही हैं। इस हत्याकांड में अब हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, निक्की हत्याकांड की एफआईआर की कॉपी भी सामने आई। इसमें निक्की की बहन ने ही खुद बताया कि विपिन से निक्की की शादी बिना दान-दहेज दिए हुई थी।

निक्की की बड़ी बहन कंचन की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने यह एफआईआर 22 अगस्त को दर्ज की, जो अब मीडिया के सामने आई। कंचन द्वारा दर्ज कराई गई इस एफआईआर के मुताबिक, वो विपिन के बड़े भाई रोहित भाटी की पत्नी हैं और कासना के सिरसा गांव की रहने वाली हैं। मेरी और मेरी छोटी बहन निक्की की शादी रोहित और विपिन के साथ 9 दिसंबर 2016 को हुई थी।

दहेज के बिना हुई शादी

एफआईआर में कंचन ने बताया कि उसकी और उसकी छोटी बहन निक्की की शादी बिना दान दहेज के हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। 21 अगस्त को मेरी सास दया पत्नी सत्यवीर हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आई और विपिन के हाथों में पकड़ाया, जिसे विपिन ने मेरी बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। इस बात का जब मैंने विरोध किया तो मेरे साथ भी मारपीट की गई। कंचन द्वारा दर्ज एफआईआर में कहा गया कि मेरे पति रोहित और मेरी सास-ससुर भी मौके पर थे।

पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गए 

एफआईआर के मुताबिक, निक्की को गंभीर हालत में मैं (कंचन) पड़ोसियों की मदद से 5 बजकर 30 मिनट पर अस्पताल ले गई। वहां से सीरियस स्थिति में सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली के लिए रेफर किया गया। वहां मेरी बहन की मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 103(1) हत्या, 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाना और धारा 61(2) आपराधिक षड़यंत्र में दर्ज किया।

चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

निक्की मर्डर केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी एंगलों से जांच कर रही है। पुलिस क्राइम सीन पर गई और पूरी जांच पड़ताल की, जिसमें सिलेंडर फटने जैसे पुलिस को कोई सबूत नहीं मिले। बल्कि, मौके से थिनर की बोतल, लाइटर मिला था। अब पुलिस फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के बयान भी दर्ज करेगी. ताकि, यह पता चल सके कि सिलेंडर फटने वाला बयान किसने और क्यों दिया था।