WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

New Bride Shoots Husband : अपनी शादी से खुश नहीं थी राहिमा, 3 महीने में ही पति को गोली मार दी, FIR के बाद फरार!

1183
WhatsApp Image 2025 08 27 At 17.56.04

New Bride Shoots Husband : अपनी शादी से खुश नहीं थी राहिमा, 3 महीने में ही पति को गोली मार दी, FIR के बाद फरार!

पुलिस ने 10 दिन तक शिकायत नहीं लिखी, जब दर्ज हुई तो उसे भागने का मौका दे दिया!

Hapur (UP) : यहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया। स्योहारा निवासी राहिमा ने शादी के 3 महीने बाद ही अपनी शादीशुदा जिंदगी में तलाक और हिस्सा मांगने की बात पर विवाद करते हुए पति आरिश अली की हत्या कर दी। हत्या की आरोपी पत्नी जांच शुरू होने के बाद से फरार है। घटना के दस दिन बाद मृतक की मां की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद से पत्नी और उसके परिजन अपना फोन बंद करके फरार हैं।

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रूस्तमपुर निवासी 32 साल के आरिश अली का निकाह 25 अप्रैल 2025 को बिजनौर के स्योहारा की निवासी युवती राहिमा के साथ हुआ था। परिजनों और गांव वाले बताते हैं कि राहिमा शादी से खुश नहीं थी और अक्सर विवाद करती थी। वह तलाक और संपत्ति में हिस्सा मांगती भी रही।
7 अगस्त की देर रात 12:50 बजे, आरिश के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। फलकनाज व उसकी बेटी ने शोर मचाया, पड़ोसी मदद को आए और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर आरिश का खून से लथपथ शव मिला। ड्रेसिंग टेबल पर पिस्टल पड़ी थी। आरिश को मेरठ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की मां ने तीन बार थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब उन्होंने एसपी से शिकायत की, तब 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज हुआ।

यह शिकायत 10 दिन बाद तक दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने राहिमा से पूछताछ की, लेकिन उसे इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने छोड़ दिया, जिसके बाद वह पूरी तरह से फरार हो गई।

ग्रामीण और परिवारजन राहिमा की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने एक संयुक्त कैंडल मार्च निकाला और पोस्टर लेकर न्याय की मांग की। सीओ गढ़मुक्तेश्वर, वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी पत्नी और साक्ष्यों पर जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच में शामिल किया गया है और कहीं भी सबूत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।