WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

तकनीकी गड़बड़ी से DELHI METRO की येलो लाइन बाधित, ब्लू लाइन पर भीड़…DMRC ने जारी किया अपडेट

495

तकनीकी गड़बड़ी से DELHI METRO की येलो लाइन बाधित, ब्लू लाइन पर भीड़…DMRC ने जारी किया अपडेट

Delhi Metro Yellow Line Technical Fault: शुक्रवार की सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। केंद्रीय सचिवालय से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बीच आई इस समस्या ने हजारों यात्रियों को परेशानी में डाल दिया।

सुबह के व्यस्त समय में, जब लोग स्कूल और ऑफिस के लिए निकले थे, हौज खास जैसे इंटरचेंज स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि येलो लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। इस खराबी का असर ब्लू लाइन पर भी पड़ा, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

बारिश और जाम ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली में हो रही भारी बारिश ने सड़कों पर पहले ही ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर रखी थी। अब मेट्रो सेवाओं के बाधित होने से यात्रियों के लिए आवागमन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। येलो लाइन पर सेवाएं कब तक बहाल होंगी, इस बारे में DMRC ने अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। हौज खास, राजेंद्र नगर और अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की, क्योंकि बारिश और मेट्रो की खराबी ने उनके दैनिक शेड्यूल को प्रभावित किया।

तकनीकी गड़बड़ी से Delhi Metro की येलो लाइन बाधित, ब्लू लाइन पर भीड़...DMRC ने जारी किया अपडेट

 

DMRC का अपडेट और यात्रियों की शिकायतें

DMRC ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए काम चल रहा है, लेकिन अभी स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है। यात्रियों का कहना है कि सुबह के पीक आवर्स में इस तरह की खराबी ने उनकी दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया। दिल्ली मेट्रो, जो शहर की लाइफलाइन मानी जाती है, इस तरह की समस्याओं से यात्रियों का भरोसा डगमगा सकता है। DMRC ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने का आश्वासन दिया है।