WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ED Raid : दाऊद की गैंग और बहन के घर छापेमारी, एक नेता का नाम भी सामने आया

मुंबई की एक महँगी संपत्ति का सौदा भी जांच के दायरे में

1840

Mumbai : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई में डी-कंपनी (Daud Company) के कई ठिकानों पर छापेमारी की, दाऊद की बहन हसीना पारकर के घर भी ED के अधिकारी पहुंचे हैं। भगोड़े अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के खिलाफ हाल ही में दर्ज मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय मुंबई और आसपास के इलाकों में तलाशी कर रहा है। लगभग 10 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

ED की डी-कंपनी के कई ठिकानों की छानबीन चल रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ऐसे कई नेता जिनके तार डी-कंपनी से जुड़े हुए हैं, उनकी प्रॉपर्टी और पैसे के ट्रांसेक्शन से संबंधित जांच कर रही है। इसमें गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी शामिल हैं। एक महँगी संपत्ति सौदा है, जो जांच के दायरे में है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (PMLA) के तहत की जा रही है। एक नेता से जुड़े कुछ परिसरों पर भी छापा मारा गया। ED को मिली कुछ खुफिया जानकारी और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency) ) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

 

ED का तलाशी अभियान

कुछ दिनों पहले ANI ने दाऊद इब्राहिम और उसके कुछ करीबियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला, वसूली के आरोपों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था। उसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केस दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया है। फिलहाल मुंबई में 10 जगहों पर रेड चल रही है। ED के कई अधिकारी छापेमारी के सिलसिले में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के आवास भी पहुंचे। हसीना पारकर की पहले ही मौत हो चुकी है।

 

एक नेता का नाम भी चर्चा में

महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे में इस ED जांच में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के एक नेता का नाम भी चर्चा में है। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। ED अधिकारी बता रहे है कि अभी जांच शुरू हुई है। एक तरफ जहां ED की रेड में राज्य के एक बड़े नेता का नाम सामने आ रहा है।

शिवसेना नेता संजय राउत प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के 4 नेताओ पर भी आरोप लगाने वाले है। संजय राउत केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे हैं। शिवसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। ख़बर है कि शिवसेना के मुम्बई के सभी सांसदों, विधायकों व प्रवक्ताओं को हिदायत दी गई है सेना भवन पर उपस्थित रहेंगे।