WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Raipur: BJP’s Training Workshop: नवनियुक्त पदाधिकारी सीख रहे संगठन की बारीकियां!

700

Raipur: BJP’s Training Workshop: नवनियुक्त पदाधिकारी सीख रहे संगठन की बारीकियां!

रायपुर में बीजेपी (BJP) ने नए पदाधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की। पांच सत्रों वाली इस कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए गए। सांसद संतोष पांडे (Santosh Pandey) ने कांग्रेस (Congress) पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी नए कलेवर और तेवर के साथ काम करेगी

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा की एक बड़ी प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना, आगामी रणनीतियों को तय करना और नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन कार्य, जिम्मेदारियां और दिशा-निर्देश देना है।

कार्यशाला में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हैं।

C9rsRr9z Chhattisgarh News 9 C9rsRr9z Chhattisgarh News 9 1

 

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश के 476 मंडलों और 36 जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजक भी शामिल हुए। बता दें कि कार्यशाला के पूर्व सभी कर्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना।

Raipur: BJP’s Training Workshop: नवनियुक्त पदाधिकारी सीख रहे संगठन की बारीकियां!