WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

एक फोन से मचा बवाल , लगानी पड़ी एडिशनल फोर्स, 9 के खिलाफ प्रकरण दर्ज, 4 गिरफ्तार  

792

एक फोन से मचा बवाल , लगानी पड़ी एडिशनल फोर्स, 9 के खिलाफ प्रकरण दर्ज, 4 गिरफ्तार

बड़वानी : एक फोन के चलते बवाल मच गया और बड़वानी जिले के पलसूद में एडिशनल फोर्स बुलानी पड़ गयी। लोगों ने पुलिस थाने में हंगामा कर दिया और नाबालिग लड़की को वर्ग विशेष के लड़के द्वारा प्रेम जाल में उलझाने को लेकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस पर आरोपी का साथ देकर समझौते के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद में वर्ग विशेष के लड़के की बहन द्वारा एक अन्य लड़की को फोन लगाकर प्रेम करने के लिए दबाव डालने के मामले में हिंदू संगठन के प्रदर्शन किया। उसके बाद आज तड़के नौ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है ।

बड़वानी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने बताया कि 15 वर्षीय कक्षा 10 की छात्रा की शिकायत पर आमीन, आवेश, शोएब समेत सात बालिग और दो नाबालिग लोगों के विरुद्ध मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश ,पोक्सो और बीएनएस की धाराएं 78, 351(2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी (नाबालिग) समेत चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 12 सितंबर की रात पीड़िता को कई बार फोन किए जाने के बाद उसने एक फोन उठाया। इसमें एक लड़की ने उसके भाई (नाबालिग आरोपी) से बात करने के लिए दबाव डाला। इस पर पीड़िता ने अपने पिता को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है।

एफआईआर के मुताबिक उसने यह भी बताया बताया कि मुख्य आरोपी और उसके अन्य दोस्त उसका पीछा कर उससे प्यार करने और शादी करने के लिए भी दबाव बना रहे थे। इसमें यह भी बताया गया कि शोएब और शमशु ने समझौता करने का दबाव डाला और नहीं किए जाने पर धमकाया। 13 तारीख की सुबह भी राजा और रमजान ने वहां जाकर उन्हें एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदार होने का हवाला देते हुए धमकाया गया।

कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने कल रात पलसूद थाने का घेराव कर लिया। हिंदू समाज के नेता हुकुमचंद राठौर ने आरोप लगाया कि वार्तालाप की रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस को शिकायत किए जाने के 24 घंटे बात भी कार्रवाई नहीं हुई और पुलिस की ओर से समझौते का दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह लव जिहाद का रैकेट काम कर रहा है।

राजपुर के एसडीओपी आयुष अलावा ने बताया कि फरियादी पक्ष ने 12 सितंबर की रात्रि शिकायत आवेदन जरूर दिया था किंतु स्पष्ट रूप से प्रकरण दर्ज करने की मंशा जाहिर नहीं की थी। उनके थाने पर आने के बाद तुरंत प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष के किसी भी घर को भीड़ ने नुकसान नहीं पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नाबालिग मुख्य आरोपी के अलावा शोएब शमशु और रमजान को गिरफ्तार कर लिया गया