WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Nude Party MP’s Connection: न्यूड पार्टी मामले में MP के बिजुरी कोतमा से एक आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन पुलिस रिमांड पर

850

Nude Party MP’s Connection: न्यूड पार्टी मामले में MP के बिजुरी कोतमा से एक आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन पुलिस रिमांड पर

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर। Nude Party MP’s Connection: राजधानी रायपुर के एसएस फार्म हाउस में न्यूड पार्टी मामले में एक और आरोपी आदर्श अग्रवाल को सिविल लाईन पुलिस ने MP के बिजुरी कोतमा जिला अनूपपुर से गिरफ्तार किया है। आदर्श को पूछताछ के लिए दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया।

 

Nude Party MP’s Connection: एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मीडिया को बताया कि आदर्श न्यूड पार्टी आमंत्रण का प्रचार-प्रसार करने का काम कर रहा था। इसके लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो का उपयोग किया जा रहा था। इसने sinful_writer1 नाम से इंस्टाग्राम पेज बनाया गया था।

बता दें इसी मामले में पुलिस ने शहर के Hyper Club के मालिक जेम्स बेक को गिरफ्तार किया है। न्यूड पार्टी मामले में तेलीबांधा पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 सितंबर को रायपुर के फॉर्म हाउस में स्ट्रेंजर पूल पार्टी का आयोजन होने वाला था।

Nude Party MP’s Connection: इस पार्टी के आयोजन से पहले ही बवाल मच गया, जिसके बाद पुलिस ने 14 सितंबर को 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में फॉर्म हाउस के मालिक संतोष गुप्ता, संतोष जेवानी, अजय महापात्र, प्रमोटर हाइपर क्लब संचालक जेम्स बेक, अवनीश गंगवानी, देवेंद्र और दिनेश सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

Nude Party MP’s Connection:

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पार्टी SS फॉर्म्स हाउस में आयोजित होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल होने से पुलिस को जानकारी मिल गई और पुलिस ने छापा मारकर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार मुख्य आरोपियों में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता संतोष गुप्ता भी शामिल है जो एसएस फार्म्स हाउस का मालिक भी है। इसके अलावा आयोजक संतोष जेवानी, अजय महापात्रा, सोशल मीडिया प्रमोटर अवनीश गंगवानी, डिजिटल प्रमोटर जेम्स बैक, दीपक सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पार्टी को सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रमोट किया जा रहा था, जिसमें “न्यूड स्ट्रेंजर पार्टी” जैसी आपत्तिजनक गतिविधियों का प्रचार किया गया था। मामला सामने आते ही तेलीबांधा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों पर आईटी एक्ट, अश्लीलता फैलाने, सार्वजनिक मर्यादा भंग करने समेत कई अन्य गंभीर धाराओं ते तहत FIR दर्ज कर ली।

मामला सामने आने के बाद राजधानी के सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है। खासकर यह तथ्य कि फार्म हाउस का मालिक एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी है, इस घटना को और भी गंभीर बना देता है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच जारी है कि कहीं इससे जुड़े और लोग या गिरोह तो सक्रिय नहीं हैं।