WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: बुरहानपुर जिले में ₹3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए वनपाल 

780

Lokayukt Trap: बुरहानपुर जिले में ₹3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए वनपाल 

बुरहानपुर: Lokayukt Trap: लोकायुक्त इंदौर पुलिस की टीम ने आज बुरहानपुर जिले में ₹3000 की रिश्वत लेते एक वनपाल को रंगे हाथों पकड़ा है।

इस मामले में आवेदक सदाशिव डावर पिता श्री तेरसिंह डावर, उम्र 21 वर्ष, प्राइवेट नौकरी (इण्डेन गैस एजेंसी) है।

 

आरोपी कृष्ण कुमार बर्मन पिता श्री सूरजदीन बर्मन, उम्र 58 वर्ष, पद-वनपाल (सर्कल बोरी) वनपरिक्षेत्र धुलकोट, जिला-बुरहानपुर, निवासी-मकान नंबर-बी-191, न्यू कॉलोनी नेपानगर जिला बुरहानपुर है।

 

लोकायुक्त पुलिस इंदौर के एसपी राजेश सहाय ने बताया कि आवेदक ग्राम बोरी धूलकोट का रहने वाला है तथा इंडियन गैस एजेंसी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। आवेदक के परिवार को ग्राम पंचायत द्वारा वन क्षेत्र का पट्टा प्राप्त हुआ था जिस पर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गृह निर्माण कराना था। इसकी परमिशन देने के लिए आरोपी द्वारा आवेदक से ₹4000 रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी।

आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय लोकायुक्त इंदौर में शिकायत करने पर आवेदक के द्वारा की गई शिकायत का सत्यापन कराया गया।

सत्यापन में आरोपी कृष्ण कुमार बर्मन वनपाल के द्वारा आवेदक से 4000 रुपए रिश्वत राशि की मांग किया जाना पाया गया जिस पर अपराध पंजीबद किया गया। बाद में आज दिनांक 16/9/2025 को ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी को ₹3000 रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

ट्रेपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, आरक्षक श्री आशीष नायडू, आरक्षक श्रीकृष्ण अहिरवार, चालक श्री शेरसिंह ठाकुर।