WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Chhindwara Car Accident: छिंदवाड़ा में कुएं में गिरी कार, 3 की मौत, 3 को बचाया, एक लापता !

739

Chhindwara Car Accident: छिंदवाड़ा में कुएं में गिरी कार, 3 की मौत, 3 को बचाया, एक लापता !

                 कार टायर फटने के बाद बेकाबू हो गई और कुएं में गिर गई!

MP के छिंदवाड़ा-बैतूल स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। टेमनी खुर्द के निकट एक कार अनियंत्रित होकर बिना मुंडेर के कुएं में समा गई। छिंदवाड़ा-बैतूल स्टेट हाइवे पर टेमनी खुर्द के पास शुक्रवार शाम 6 बजे कार कुएं में गिरी। कार में सवार लोग बैतूल के बालाजीपुरम धाम में दर्शन करने के बाद चित्रकूट लौट रहे थे।हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने तीन को सुरक्षित बचा लिया है। एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है...

car accident news chhindwara

चित्रकूट से मुलताई जा रहे थे पंडित
जानकारी अनुसार, कार में सवार सभी सातों लोग चित्रकूट से मुलताई जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वे धार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। हादसे के दौरान कार की रफ्तार तेज थी और अचानक संतुलन बिगड़ने पर वाहन कुएं में समा गया। कार में सवार सभी साधु जैसी वेशभूषा के व्यक्ति थे।

मौके पर अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने बचाई तीन की जान
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू की कोशिशें शुरू कीं। ग्रामीणों की मदद से तीन लोगों को कार से बाहर निकाला गया। लेकिन कार में सवार चार अन्य लोगों में से तीन लोगों को जब तक निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही सांवरी चौकी  पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस जवान रस्सियों और अन्य साधनों की मदद से फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग भी प्रशासन का सहयोग कर रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

Seoni Accident: सिवनी में निर्माणाधीन स्कूल भवन का स्लैब गिरा, 10 मजदूर घायल, 3 की हालत नाजुक