WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Israel’s Zebra in Indore : इंदौर के Zoo में आएगा इजराइल का जेब्रा 

मुंबई से इंदौर के Zoo को मिलेगा, इसके बदले इंदौर दूसरे जानवर देगा

2104
WhatsApp Image 2022 02 18 At 9.20.14 AM 1 696x484

Indore : शहर के चिड़ियाघर में अब इजराइल का जेब्रा लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि चिड़ियाघर में यह जेब्रा आता है, तो यह अपनी तरह का पहला चिड़ियाघर होगा। क्योंकि, प्रदेश के किसी भी चिड़ियाघर में यह दुर्लभ प्रजाति का जेब्रा नहीं है। मुंबई के चिड़ियाघर ने इजरायल की किसी फर्म के माध्यम से जेब्रा बुलवाए हैं। जब ये जेब्रा मुंबई पहुंचेंगे तो वहां से एक जोड़ा इंदौर चिड़ियाघर के लिए भी आएगा। इसके बदले में इंदौर चिड़ियाघर द्वारा दूसरे वन्यजीव वहां भेजे जाएंगे।

कुछ महीनों पहले मुंबई चिड़ियाघर के अधिकारियों से इस संबंध में इंदौर चिड़ियाघर प्रबंधन की चर्चा हुई थी। इसके बाद वहां से जेब्रा लाए जाने पर सहमति बन गई। मुंबई चिड़ियाघर किसी फर्म के माध्यम से इजराइल से जेब्रा के कुछ जोड़े बुलवा रहा है। इनमें से एक जोड़ा इंदौर के प्राणी संग्रहालय को दिया जाएगा। जेब्रा को यहां लाने के प्रयास करीब 7 महीने से चल रहे हैं। अभी भी इसमें कुछ समय लग सकता है। इन जेब्रा की औसत आयु करीब 19- 20 साल होती है। झुंड में रहने वाले इन प्राणियों के शरीर पर काली-सफेद धारियां होती हैं। जेब्रा के जोड़े के लिए बाड़ा बनाने का काम चल रहा है।

WhatsApp Image 2022 02 18 at 9.20.14 AM

इंदौर चिड़ियाघर के प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव का कहना है कि जल्द ही जेब्रा इंदौर लाया जाएगा और बदले में यहां से वन्य प्राणी भेजे जाएंगे। इस प्रस्ताव पर सहमति हो गई है। मुंबई से जेब्रा आते ही, इसका प्रस्ताव सेंट्रल जू अथॉरिटी को भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन्हें यहां लाने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की अनुमति से लगेगी।

इंदौर Zoo में 600 से ज्यादा प्राणी
अभी चिड़ियाघर में साढ़े 600 से ज्यादा अलग-अलग प्राणी हैं। हाथी मोती के साथ ही 11 लॉयन हैं। प्रजाति की बात करें तो यहां पर 60 से ज्यादा प्रकार की प्रजाति हैं। वर्तमान में इंदौर के चिड़ियाघर में सफेद मोर, पेलिकन, करन तोता, लव बर्ड, लाल मुंह वाला तोता, टर्की, बदक, जंगली मुर्गी, ग्रीन ब्लू फ्रंटेड अमेजॉन, बर्न आउल, इजिप्शियन वल्चर, ब्लैक काइट, सारस तोता, मोर, घड़ियाल, मॉनिटर लिजर्ड, मगरमच्छ, इंडियन रॉक पाइथन, स्टार कछुआ, हाथी, दरियाई घोड़ा, कृष्णमृग, चिंकारा, सांभर, नीलगाय, चित्तीदार हिरण, बंगाल टाइगर, एशियन शेर, चीता, जंगली बिल्ली, सियार, जंगली कुत्ते, हायना, भेड़िये, लाल व काले मुंह के बंदर, रीछ, नेवला आदि प्रकार के अनोखे जीव-जंतु हैं।