WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कलेक्टोरेट स्पोर्ट्स झाबुआ को 10 वर्षो बाद मिला नया अध्यक्ष, विनोद बढ़ई अध्यक्ष,सचिव बने सुरेश मंडलोई

825

कलेक्टोरेट स्पोर्ट्स झाबुआ को 10 वर्षो बाद मिला नया अध्यक्ष, विनोद बढ़ई अध्यक्ष,सचिव बने सुरेश मंडलोई

झाबुआ से कमलेश नाहर की रिपोर्ट

झाबुआ:कलेक्टोरेट स्पोर्ट्स झाबुआ के संगठन में अध्यक्ष पद विनोद बढ़ई की नियुक्ति की गई। विगत लगभग 10 वर्षों से इस महत्वपूर्ण पद पर नजरू मेड़ा पदस्थ थे। रविवार को झाबुआ शहर की एक होटल में हुई सीएसजे संगठन की कोर कमिटी की बैठक में क्लब के वरिष्ठ संरक्षक जितेंद्र शक्तावत उर्फ लाला कप्तान, रविन्द्र तंवर, नरेशराज पुरोहित दिनेश डुडवे, इंदौर से आए पर्यवेक्षक एस एस गामड़, की गरिमामय उपस्थिति में विनोद बढ़ई को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। विनोद सीएसजे क्लब के वरिष्ठ सदस्य है ,जो विगत 20 वर्षों से क्लब के विभिन्न पदों पर रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर सीएसजे क्लब के वरिष्ठ सदस्य राजू टैगोर को क्लब का उपाध्यक्ष, सुरेश मंडलोई को सचिव, अर्पित तिवारी को सहसचिव पद पर सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया। साथ ही क्लब के कोषाध्यक्ष के पद पर नरेश राजपुरोहित , क्लब कप्तान के रूप में भूपेंद्र वर्डे को पुनः नियुक्ति प्रदान की।

IMG 20250921 WA0229

 *नवंबर माह में होगी कलेक्टर प्रीमियर लीग*

विनोद बढ़ई को कलेक्ट्रेट स्पोर्ट्स झाबुआ के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति ऐसे समय हुई जबकि आगामी माह नवंबर 2025 में कलेक्टोरेट प्रीमियर लीग (CPL) के तृतीय संस्करण के रात्रिकालीन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना हैं और विभागीय आनंद उत्सव ट्रॉफी के 14वे संस्करण की प्रतियोगिता 2025 आयोजन होना हैं।

IMG 20250921 WA0230

सी एस जे क्लब प्रदेश का एकमात्र खेल संगठन है, जहां विभागीय शासकीय कर्मचारी,अधिकारी 15 वर्षों से शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों में तनाव कम करने, खेल भावना को बढ़ाने, शासकीय कार्य में स्फूर्ति लाने, कार्यक्षमता बढ़ाने आदि के लिए आनंद उत्सव का आयोजन कर रहे हैं,,। क्लब में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन,कृषि विभाग, कॉलेज प्रशासन, विद्युत् विभाग, आईटीआई कॉलेज, सहकारिता विभाग, जनजातीय विभाग,अध्यापक इलेवन, भू अभिलेख इलेवन, जिला होम गार्ड इलेवन आदि विभागों के खिलाड़ी टीम के रूप में सहभागिता करते हैं। उक्त जानकारी एस एस गामड़, संयोजक सी एस जे क्लब द्वारा दी गई।