WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Indian Red Cross Society जिला ईकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न!

638
WhatsApp Image 2025 09 28 At 18.12.49

Indian Red Cross Society जिला ईकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न!

Ratlam : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला ईकाई के नवीन संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्टोरेट सभागृह में मध्य प्रदेश शासन के लघु एवं सुक्ष्म उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता जिलाधीश राजेश बाथम ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के जनक हेनरी डयूनॉट के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात एडीएम शालिनी श्रीवास्तव ने रेडक्रॉस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नवीन संचालक मंडल का परिचय कराया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाधीश तथा रेडक्रॉस के अध्यक्ष राजेश बाथम ने निर्वाचन प्रक्रिया से लेकर रेडक्रॉस की योजनाओं के बारे में बताया। स्वागत उद्बोधन नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने देते हुए कहा कि रेडक्रॉस सेवा का पर्याय हैं और इसी सेवा के पूर्व के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नवीन कार्यों के साथ कई सामाजिक संगठन एवं सामाजिक जनों को जोड़कर नेत्रदान देहदान रक्तदान चिकित्सा शिविर एवं कई योजनाओं के अलग-अलग शिविरों के माध्यम से लोगों को लाभांवित कर सेवा के कार्यों से जोड़ा जाएगा। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि यह संस्था किसी परिचय की मोहताज नहीं जनसेवा के माध्यम से यह रतलाम में अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। हमें विश्वास हैं कि नवीन संचालक मंडल इसे और ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

MSME मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहां की पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय महेंद्र गादिया द्वारा जो कार्य रेडक्रॉस के लिए किए गए वह अनुकरणीय हैं, रतलाम में रेडक्रॉस की पहचान बनाने का जिम्मा उन्हीं के जैसे सामाजिक कार्यकर्ता कर सकते हैं साथ ही उनके पुराने कार्यों के साथ-साथ नवीन चेयरमैन व संचालक मंडल पुराने अनुभव के साथ-साथ नई सोच व नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे ऐसा हम सबको विश्वास हैं। रेडक्रॉस विश्व का वह महान संगठन हैं जो चिकित्सा क्षेत्र के अतिरिक्त पीड़ित मानवता के कार्य संचालित करता हैं इसका क्षेत्र काफी व्यापक है, हमें बड़ी सोच के साथ व्यापक रुप में कार्य करना होगा। जिलाधीश ने संचालक मंडल को शपथ दिलाकर इनमें एक नई ऊर्जा का संचार किया एवं सभी को बधाई प्रेषित की।

उद्बोधन के पश्चात मंत्री द्वारा सभापति प्रीतेश गादिया उप-सभापति सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष संजय लुणिया, संचालक मंडल के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, सुलोचना शर्मा, राजेश रांका, हेमंत मुणत, अशोक जैन लाला, एडवोकेट सुनील पारीक, दिनेश बरमेचा को शपथ दिलाई तथा सभी सदस्यों को प्रमाण-पत्र भेंट किए। संचालन आशीष दशोत्तर ने तथा आभार मनोनीत सचिव मानस पुरोहित ने माना। इस अवसर पर अधिकारी आरची जैन, ऋषभ ठाकुर आशीष उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मनोहर पोरवाल, जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौड़, प्रेमलता दवे, अशोक तांतेड़, कांतिलाल छाजेड़, रोटरी क्लब, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग एवं समाजसेवी मौजूद थे!