WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंत्री प्रहलाद पटेल को मातृ शोक

636
WhatsApp Image 2025 09 29 At 2.45.52 PM

मंत्री प्रहलाद पटेल को मातृ शोक

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की मां यशोदाबाई पटेल का रविवार देर रात निधन हो गया। वो बीते कई दिनों से बीमार थीं। उन्होंने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

उनके निधन की जानकारी कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने दी। वहीं सीएम मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने यशोदाबाई पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रहलाद पटेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर माता की निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरी प्रेरणा और शक्ति देनेवाली पूज्यनीय माता जी ने श्रीधाम (गोटेगांव) में रात्रि 3:20 बजे अंतिम सांस ली।

 

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने कैबिनेट के साथी प्रहलाद पटेल की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रहलाद पटेल की माताजी को माता रानी अपने चरणों में स्थान दे और उन्हें मोक्ष प्रदान करें। उनका निधन 88 साल में हुआ है। सीएम ने कहा कि प्रहलाद पटेल और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।