WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

चलती लोकल ट्रेन से फेंका विसर्जन का नारियल, पैदल जा रहे युवक को जाकर कनपट्टी पर लगा, हुई मौत!

1062

चलती लोकल ट्रेन से फेंका विसर्जन का नारियल, पैदल जा रहे युवक को जाकर कनपट्टी पर लगा, हुई मौत!

लोकल ट्रेनों से लेकरमल्टी स्टोरी  बिल्डिंग्स  में अक्सर ऐसे हादसे सामने आते रहते हैं, जहां छोटी सी लापरवाही अक्सर जानलेवा बन जाती है. हमने सोसायटी की बालकनी की दीवार पर रखे गमले या अन्य सामान नीचे चलते लोगों पर गिर जाते हैं, या कुछ सामान नीचे फेंक दिया जाता है और दर्दनाक घटनाएं हो जाती हैं. ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के नाइगांव इलाके में हुआ, जहां चलती लोकल ट्रेन से किसी ने नारियल फेंका, जो सीधे एक शख्स के सिर पर लगा और वो घायल हो गया. बाद में युवक की मौत हो गई. स्थानीय लोग बताते हैं कि नाइगांव-भायंदर और वैतरना-विरार के बे ब्रिज पर अक्सर यात्री पूजा-पाठ के बाद नारियल, पानी और मूर्तियां चलते लोकल से नीचे फेंकते हैं। कई बार ये सामान पुल पर चल रहे पैदल यात्रियों पर गिर जाता है और हादसे हो जाते हैं.