WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: समिति प्रबंधक ₹59 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

563
WhatsApp Image 2025 10 14 At 18.48.40

Lokayukt Trap: समिति प्रबंधक ₹59 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज समिति प्रबंधक मुनीम प्रसाद पटेल को ₹59 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार

आवेदक – हरीश राय पिता श्री रमेश राय उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम झिरपा, जिला छिंदवाड़ा

आरोपी- मुनीम प्रसाद पटेल पिता बाबूलाल पटेल उम्र 55 वर्ष ,पद-प्रभारी समिति प्रबंधक, पता कार्यालय आदिम जाति एवं सेवा सहकारिता समिति मर्यादा झिरपा, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा

घटनास्थल- जिला सहकारी बैंक तामिया जिला छिंदवाड़ा

विवरण – आवेदक हरीश राय का झिरपा में श्री हरि नाम से वेयरहाउस है। वेयर हाउस मैं भंडारण को सुचारू रूप से चलने देने एवं ब्लैक लिस्ट में न डालने के एवज में आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल द्वारा 59000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसे सत्यापन उपरांत आज दिनांक 14.10.2025 को आरोपी मुनीम प्रसाद पटेल प्रभारी समिति प्रबंधक को ₹59000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य- दल प्रभारी निरीक्षक उमा कुशवाहा, निरीक्षक रेखा प्रजापति,निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।