WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SP Action Against Goons : 25 आदतन गुंडों पर SP अमित कुमार ने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही!

1088
WhatsApp Image 2025 10 17 At 19.16.21

SP Action Against Goons : 25 आदतन गुंडों पर SP अमित कुमार ने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही!

जानिए किन-किन थाना क्षेत्रों में किन-किन गुंडे-बदमाशों पर पुलिस ने की कार्रवाई!

Ratlam : आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के आदतन गुंडे-बदमाशों, अवैधानिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए थे।

एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के चारों थानों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के आदतन अपराधियों को चिह्नित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।इसी तारतम्य में रतलाम शहर में पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 25 आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। जिनमें स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र से 8 अपराधी, माणकचौक थाना क्षेत्र से 5 अपराधी, डीडी नगर थाना क्षेत्र क्षेत्र से 9 अपराधी, औद्योगिक क्षेत्र थाना 3 अपराधी शामिल हैं।

थाना स्टेशन रोड़ से! मुन्ना (22) उर्फ सेफ अली पिता मुस्ताक खान निवासी 101 हाकीमवाडा, शकील (50) पिता अब्दुल रसीद शेख निवासी घटला कॉलोनी जावरा, पंकज (35) पिता सुरेश मिश्रा निवासी विनोबा नगर, रेहान (19) उर्फ बाल पिता जब्बार खान निवासी जुनी कलाल सेरी हरमाला रोड, मंगल सिंह (28) पिता कालु सिंह निवासी नौगावां जिला प्रतापगढ, सचिन (24) पिता अमृतराम गहलोत निवासी गुडरखेडा, पारस (25) पिता रामचंद्र राव निवासी डेलनपुर, मुबारिक खान (38) पठान पिता मकसूद खान पठान निवासी क्लासिक कॉलोनी ऑनर्स एकेडमी के सामने!

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत! नवदीप (32) पिता अमर सिंह कुशवाह निवासी सज्जन मिल की चाल, श्यामु (42) पिता विशाल उर्फ विश्राम चन्द्रवंशी निवासी विधायक सभागृह के पीछे सुदामा नगर बडबड, संदीप (28) पिता मंशाराम उर्फ महेन्द्रसिंह सोलंकी निवासी विरियाखेड़ी!

माणकचौक थाना अंतर्गत!

1. दिनेश (45) पिता देवा हटीला उम्र 45 साल निवासी बोराला थाना पेटलावद, जगदीश (54) पिता रमेश कुमावत निवासी सिलावटों का वास, पियूष उर्फ चेतन (22) पिता जगदीश कुमावत निवासी सदर,किशन 23 पिता प्यारचंद धाकड निवासी इदगाह रोड, राजेश 32 पिता अंबाराम सिंगाड निवासी इश्वर नगर!

थाना डीडी नगर अंतर्गत!

राजा बाबू (30) पिता कैलाश बाली निवासी सुभाष नगर, उमेश (28) पिता जगदीश परमार निवासी मोतीनगर, अजय (30) पिता प्रभु मईड़ा निवासी ईश्वर नगर, राजू (42) पिता प्रभु गामड़ निवास ईश्वर नगर ईश्वर (25) पिता पुना निनामा निवासी, दीपक (52) पिता शंभू लाल भाटी निवासी धीरज शाह नगर, बलराम (30) पिता नटवरलाल पवार निवासी टाटानगर, विनोद (30) पिता नागुलाल नायक निवासी मोतीनगर, निरंजन (42) पिता कालूराम जी यादव निवासी सुभाषनगर!

गुंडे-बदमाशों पर पुलिस की सख्त नजर!

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने हेतु रतलाम पुलिस द्वारा शहर-भर में लगातार गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही हैं, उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिक निर्भय होकर पर्व का आनंद ले सकें।