WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

DA Hike Likely: MP में कर्मचारियों को 3% DA बढ़ाने की तैयारी में सरकार, मिलेगा 4 महीने का एरियर भी

1002

DA Hike Likely: MP में कर्मचारियों को 3% DA बढ़ाने की तैयारी में सरकार, मिलेगा 4 महीने का एरियर भी

भोपाल। प्रदेश के करीब 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार 3% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने जा रही है। माना जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर की जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, बढ़ा हुआ DA 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा, जिससे कर्मचारियों को चार माह का एरियर भी मिलेगा। वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है।

यह कदम त्योहारी सीजन में कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है और राज्य की आर्थिक गतिविधियों में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा।