WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Red Cross Society Election : रेडक्रास सोसायटी के निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न डॉ श्याम कुमरे चैयरमेन, मनीष रावल वाइस चैयरमेन!

564

Red Cross Society Election : रेडक्रास सोसायटी के निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न डॉ श्याम कुमरे चैयरमेन, मनीष रावल वाइस चैयरमेन!

Bhopal/Ratlam : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्य प्रदेश राज्य शाखा के निर्वाचन गुरुवार को भोपाल में सम्पन्न हुए। चेयरमैन पद के लिए सिवनी के डॉ. श्याम सिंह कुमरे (पूर्व आईएएस), वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के मनीष रावल तथा मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बेतुल के दीपेश मेहता निर्विरोध घोषित किए गए। रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित जिला प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

 

नामांकन प्रक्रिया के दौरान चेयरमैन पद के लिए डॉ. श्याम सिंह कुमरे, वाइस चेयरमैन पद के लिए मनीष रावल तथा मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बेतुल के दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया।निर्धारित अवधि में अन्य कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं दाखिल करने से तीनों पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भोपाल द्वारा निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई तथा उसका प्रतिवेदन राज्यपाल को भेजा गया है। राज्यपाल द्वारा शीघ्र ही नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी और नई प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा!