WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जल संचय में खंडवा की मिसाल: राष्ट्रपति करेंगी कलेक्टर ऋषव गुप्ता को सम्मानित

472

जल संचय में खंडवा की मिसाल: राष्ट्रपति करेंगी कलेक्टर ऋषव गुप्ता को सम्मानित

खंडवा। सतत जल संरक्षण और जन भागीदारी की दिशा में खंडवा जिले ने एक बार फिर मध्यप्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में 1 लाख 29 हजार से अधिक तालाब, कंटूर ट्रेंच और चेक डैम निर्माण कर जल संचय का अभूतपूर्व मॉडल पेश किया गया है।

इस उल्लेखनीय कार्य के लिए खंडवा जिले का चयन राष्ट्रीय सम्मान हेतु किया गया है। आगामी 18 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति के हाथों खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता (IAS) को सम्मानित किया जाएगा।

जिले को इस सफलता के लिए 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है। यह उपलब्धि खंडवा प्रशासन, ग्रामीण समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सामूहिक प्रयासों और दूरदर्शी योजना का परिणाम मानी जा रही है।

 

जल संसाधन विभाग के अनुसार, इस अभियान से जिले में भूजल स्तर में ठोस सुधार हुआ है। कई ऐसे क्षेत्र, जो कभी गर्मी में पेयजल संकट से जूझते थे, अब वर्षभर जलसंपन्न हैं।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि- “खंडवा की यह सफलता हर नागरिक की भागीदारी से संभव हुई है। हमने जल संरक्षण को प्रशासनिक प्राथमिकता बनाकर हर गांव में जन सहयोग की परंपरा विकसित की है।”

राज्य सरकार ने इसे “जन भागीदारी से जल सशक्तिकरण” का आदर्श उदाहरण बताया है।