WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

डिविजनल वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में मंदसौर कॉलेज का श्रेष्ठ प्रदर्शन

663
WhatsApp Image 2025 11 11 At 17.02.47

डिविजनल वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में मंदसौर कॉलेज का श्रेष्ठ प्रदर्शन

नो पुरुष और महिला खिलाड़ी नेशनल में सिलेक्ट

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले के लीड कॉलेज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय मंदसौर द्वारा सोमवार को संभाग स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों और महाविद्यालयों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री राजू कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मंदसौर कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला और पुरुष वर्गों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए और महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

महिला वर्ग में विजेता खिलाड़ी:

🥇 48 किग्रा वर्ग – सलोनी व्यास, प्रथम स्थान

🥇 53 किग्रा वर्ग – रत्ना प्रजापत, प्रथम स्थान

🥇 58 किग्रा वर्ग – मधु अवस्थी, प्रथम स्थान

🥇 63 किग्रा वर्ग – सिमरन हरवा, प्रथम स्थान

पुरुष वर्ग में विजेता खिलाड़ी:

🥇 60 किग्रा वर्ग – रौनक जैन, प्रथम स्थान

🥇 65 किग्रा वर्ग – अनुराग चौहान, प्रथम स्थान

🥇 71 किग्रा वर्ग – चेतन सोलंकी, प्रथम स्थान

🥈 79 किग्रा वर्ग – अभिनव चौहान, द्वितीय स्थान

🥇 88 किग्रा वर्ग – नीलेश राठौर, प्रथम स्थान

इन सभी खिलाड़ियों का चयन अब भोपाल में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सिलेक्ट किए गए खिलाड़ी नेशनल टूर्नामेंट में उज्जैन डिवीजन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

साथ ही इस प्रतियोगिता को सफल और निष्ठापूर्ण तरीके से आयोजित करने में श्री किशोर माली,श्री नरेंद्र गर्ग,श्री आजाद सिंह सोलंकी ने टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp Image 2025 11 11 at 17.01.40

महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी, प्राचार्य प्रो.जे.एस. दुबे, प्रो. टी.के.झाला, प्रो. डी. सी. गुप्ता, जिला खेल अधिकारी श्री विजेंद्र देवड़ा, महाविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी श्री राजू कुमार, वेटलिफ्टिंग कोच श्री आजाद सिंह सोलंकी व डिस्ट्रिक्ट बेडमिंटन एसोसियेशन वाइस प्रेसिडेंट डॉ घनश्याम बटवाल, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया एवं महाविद्यालय परिवार ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।