WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

विधायक श्री जैन के प्रयास से मंदसौर विधानसभा क्षेत्र की 12 पंचायतों में पौने तीन करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे सामुदायिक भवन

498
WhatsApp Image 2025 11 13 At 18.02.33

विधायक श्री जैन के प्रयास से मंदसौर विधानसभा क्षेत्र की 12 पंचायतों में पौने तीन करोड़ रुपए की लागत से बनेंगे सामुदायिक भवन

लम्बित मांग की मंजूरी मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। विधानसभा क्षेत्र मंदसौर के अंतर्गत 12 ग्राम पंचायतो में मांगलिक कार्यक्रम हेतु सामुदायिक भवन का निर्माण शीघ्र होगा इसकी मंजूरी मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष व्याप्त है वर्षों से लंबित मांग को स्वीकृत किया है।

क्षेत्र के विधायक विपिन जैन की अनुशंसा से मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलावदा खेड़ी, पलासिया, जवासिया, टोलखेड़ी, धंधोड़ा, निंबोद, नौगांवा, माउखेड़ी, बेहपुर में 25-25 लाख रुपए की लागत से नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण होगा।

वही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजाखेड़ी, दमदम और आधारी निर्धारी में 15-15 लाख रुपए की लागत से नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण होगा।

ज्ञात हो कि काफी लंबे समय से इन पंचायत में मांगलिक कार्यक्रम हेतु सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाने की मांग की जा रही थी उसी क्रम में विधायक विपिन जैन के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र मंदसौर में मांगलिक भवन स्वीकृत किए जाने की मांग की गई थी और मांगलिक भवन स्वीकृत करने पर विधायक विपिन जैन द्वारा व क्षेत्र की जनता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।