WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कंपनी में निवेश कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.49 लाख रुपए ठगे

421
Cyber Fraud

कंपनी में निवेश कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.49 लाख रुपए ठगे

भोपाल. गौतम नगर इलाके में प्राइवेट काम करने वाले व्यक्ति से सोशल मीडिया के जरिए टॉस्क पूरा करने और निवेश में भारी मुनाफा देने का लालच देकर 1.49 लाख ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई अजय यादव के मुताबिक गौतम नगर कॉलोनी में रहने वाले विनोद अहिरवार प्राइवेट काम करते हैं। सितंबर के महीने में टेलीग्राम के जरिए प्रिया के नाम से बनाई गई आईडी के जरिए जालसाज ने उनसे संपर्क किया था। इसके बाद युवक वाट्सअप पर विनोद से चैटिंग करने लगा।

इसी दौरान उसने उसने निवेश का झांसा दिया। उसने बताया कि कंपनी की टॉस्क पूरा करने पर उसे कैशबैक के जरिए मोटा मुनाफा दिया जाएगा। पूरा काम वर्क फ्रॉम होम के जरिए करना होगा। विनोद झांसे में आ गए और उन्होंने 50 हजार रुपए का निवेश कर दिया। निवेश करने के कुछ दिन बाद ही उन्हें कैशबैक के रूप में 800 रुपए मिल गए। पैसा आने से विनोद का भरोसा जालसाज पर बढ़ गया।

इसके बाद युवक ने और धनराशि निवेश करने को कहा तो विनोद ने एक लाख रुपए का निवेश कर दिया। इस बार विनोद के पास किसी भी तरह कैश बैक नहीं आया। विनोद ने युवक से इस बात की शिकायत की तो पहले तो उसने टालामटोली की बाद में फोन नंबर व अन्य अकाउंट को ही ब्लॉक कर दिया।

विनोद ने मामले की शिकायत थाने में की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 1 लाख 49 हजार रुपए की ठगी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।