WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ART Center Service को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान!

331

ART Center Service को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान!

Ratlam : एआरटी केंद्र जिला रतलाम को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ हैं। यह स्थान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने एवं शासकीय सुविधा योजनाओं में मरीजों को जोड़ने पर प्राप्त हुआ हैं। भोपाल में आयोजित स्टेट रिव्यू मीटिंग में ट्राफी सर्टिफिकेट एआरटी स्टाफ नर्स चित्रा पंवार ने प्राप्त की। इस उपलब्धि पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने सभी एआरटी टीम को शुभकामनाएं दी।

एआरटी केंद्र जिला चिकित्सालय रतलाम ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी एड्स डॉ अभिषेक अरोरा के नेतृत्व में एआरटी केंद्र रतलाम में एचआईवी पीड़ित मरीजों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की। जिसमें प्रमुख रूप से सीडी 4 टेस्ट वायरल लोड टेस्ट दवाइयां समय पर मरीज ले ऐसा समस्त एआरटी स्टाफ ने समय-समय पर काउंसलिंग की गई। जो मरीज दवा लेने किसी कारण वश नहीं आ पाए उन्हें घर जाकर विहान संस्था के माध्यम से दवा प्रदान की गई।योग-प्राणायाम से सभी मरीजों को जोड़ा गया, जिससे मानसिक तनाव कम हुआ और मरीज प्रतिदिन दवा खाने लगे!