WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 15 फरवरी को

469
WhatsApp Image 2025 11 26 At 19.29.14

T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 15 फरवरी को

ICC ने T20 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यही है कि भारत और पाकिस्तान की धुआंधार भिड़ंत 15 फरवरी को होगी।

अगले साल होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें उतरेंगी और भारत अपने खिताब की रक्षा करेगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और रोमांचक फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। मुकाबले भारत और श्रीलंका के 8 शानदार वेन्यू पर होंगे, जिसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद के साथ-साथ कोलंबो और कैंडी भी मेजबानी करेंगे।

इस बार भी T20 World Cup 20 टीमों के बड़े फॉर्मेट में खेला जाएगा, ताकि क्रिकेट को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया जा सके। चार बड़े ग्रुप बनाए गए हैं और ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान की टक्कर फैंस में पहले ही भारी उत्साह भर चुकी है।