WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Hema asked for votes by becoming Basanti : ‘चल धन्नो आज तेरी बसंती का इज्जत का सवाल है!’

'युद्ध रोकने के लिए सब लोग मोदी जी से विनती कर रहे हैं। उन्हें सब वर्ल्ड लीडर मानते'

1624

Baliya : फिल्म अभिनेत्री और BJP सांसद हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म ‘शोले’ के डायलॉग बोलकर बलिया के BJP उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के लिए वोट मांगे। वे विधानसभा चुनाव में BJP उम्मीदवार के लिए प्रचार करने बलिया पहुंचेगी। हेमा मालिनी ने बलिया में संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग दयाशंकर को इतने वोटों से जिताएं कि मुझे मुंबई में बैठे हुए पता चल जाए कि आपने मेरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा ‘आपकी बसंती एक छोटा सा डायलॉग कहेगी … ‘चल धन्नो आज तेरी बसंती का इज्जत का सवाल है, दयाशंकर जी को जरूर जिताओ आप लोग।’    सभा को संबोधित करते हुए BJP MP ने यूक्रेन-रूस युद्ध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व चाहता है कि PM नरेंद्र मोदी आगे आकर इस युद्ध को रोकें। उन्होंने कहा ‘युद्ध रोकने के लिए सब लोग मोदी जी से विनती कर रहे हैं। उन्हें सब वर्ल्ड लीडर मानते हैं।’

हेमा मालिनी ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार ने मिलकर प्रदेश में विकास किया है। उन्होंने कहा कि पहले लोग UP आने से डरते थे, अब निडर होकर आ रहे हैं। निवेश आ रहा है। फिल्म सिटी का निर्माण किया जा रहा है। गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।     दयाशंकर सिंह BJP में सालों से हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने BSP प्रमुख मायावती पर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर काफी बवाल भी मचा था। इसके बाद BJP ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। सत्ता में आने पर निलंबन वापस हो गया और वो फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए। दयाशंकर सिंह की जगह उनकी पत्नी चुनावी मैदान में उतरीं और जीतकर मंत्री बन गईं।

BJP ने इस बार बलिया से दयाशंकर सिंह को टिकट दिया है। दयाशंकर सिंह सरोजनी नगर सीट से टिकट चाह रहे थे, वहां से उनकी पत्नी स्वाति सिंह, वर्तमान विधायक थीं और वो भी उसी सीट से टिकट की दावेदारी कर रही थीं। दोनों पति-पत्नी के झगड़े को देखते हुए BJP ने स्वाति सिंह का टिकट काट दिया और दयाशंकर सिंह को बलिया से चुनावी मैदान में उतार दिया।