WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

IAS संतोष वर्मा की ब्राह्मण समाज की माता-बहनों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज, कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन!

ज्ञापन में चेतावनी, शीध्र उचित कार्रवाई नहीं तो आंदोलन उग्र रूप लेगा!

632

IAS संतोष वर्मा की ब्राह्मण समाज की माता-बहनों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज, कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन!

IMG 20251201 WA0142

Ratlam : ब्राह्मण समाज की माताओं-बहनों के बारे में कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आइएएस संतोष वर्मा के विरोध में रतलाम ब्राह्मण समाज ने सोमवार को कड़ा रुख अख्तियार करते हुए विरोध दर्ज कराया। ब्राह्मण समाजजन कालिका माता मंदिर पर एकत्रित हुए और वहां से वाहन रैली के रूप में फव्वारा चौक होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्राह्मण समाज के सैकड़ों विप्रजन, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कठोर शब्दों में नारेबाजी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की तथा ब्राह्मण एकता के गगनभेदी नारे लगाए। समाज ने ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी हैं कि यदि शीघ्र व उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी दिनों में आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। अध्यक्षता नरेंद्र जोशी ने की समाज की महिलाओं का एकत्रीकरण सुनीता पाठक एवं प्रेमलता दवे ने किया।

IMG 20251201 WA0140

ज्ञापन के दौरान कल्पना राजपुरोहित, पुष्पा वासन, आशा उपाध्याय, हंसा व्यास, आरती त्रिवेदी, रजनी व्यास, चंद्रकला त्रिवेदी, चंदा शर्मा, सविता तिवारी, प्रथमा कौशिक, मंजू जोशी, डॉ सुलोचना शर्मा, अलका व्यास, संगीता व्यास, नीमा व्यास, गोविंद त्रिवेदी, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, डॉ. सुरेंद्र दवे, नवीन दवे, अजीत व्यास, श्याम उपाध्याय, दुर्गेश सुरोलिया, संजय मिश्रा शास्त्री, सौरभ दिक्षित, पुष्पेंद्र जोशी, मयूर पुरोहित, गौरव त्रिपाठी, विवेक शर्मा, मदनमोहन शर्मा, स्नेहिल उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा, दीपक जोशी, चंपालाल जोशी, मनीष शर्मा, अनिल पुरोहित, नीरज सुरोलिया, कपिल व्यास, राजेश व्यास, मिथिलेश मिश्रा, विशाल उपाध्याय, अश्विन तिवारी, शैलेश शर्मा, डॉक्टर रविंद्र उपाध्याय, हितेश कामरेड, ओ पी पालीवाल, डॉ आईपी त्रिवेदी, डॉ केजी आचार्य, गोपाल जोशी, जयवंत गुप्ते, राजेश चाष्टा, सुरेश दवे, नितिन दवे, श्रेयांश तिवारी, राजेश डोरिया, जगदीश उपाध्याय, दिव्यांश तिवारी, राजेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। संचालन शैलेंद्र तिवारी ने तथा आभार शांतिलाल शर्मा ने माना!