WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Strict Action of CM: शराब ठेकेदार की आत्महत्या मामले में देवास की सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड 

576
Suspend

Strict Action of CM: शराब ठेकेदार की आत्महत्या मामले में देवास की सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड 

Dewas: शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की आत्महत्या के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त जिला देवास मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए हैं। सीएम की सख्त कार्रवाई के बाद विभाग द्वारा निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं।यह कदम राज्य शासन द्वारा भ्रष्टाचार और दुराचार के प्रति शून्य सहनशीलता का स्पष्ट संदेश है।

 

वाणिज्यिक कर विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंदाकिनी दीक्षित को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय आबकारी आयुक्त ग्वालियर रहेगा।

IMG 20251206 WA0100

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवक के कर्तव्य और दायित्वों के विपरीत भ्रष्टाचार या अन्य अनुचित कार्यों में कोई भी अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा।

बताया गया है कि दो दिन पहले देवास के मदिरा ठेकेदार दिनेश मकवाना ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया। वीडियो में उन्होंने मंदाकिनी दीक्षित पर अवैध राशि की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना था कि उन्हें मासिक रूप से अत्यधिक रकम की वसूली के लिए मजबूर किया जा रहा था, जिससे वित्तीय दबाव और मानसिक तनाव बढ़ गया।

यह वीडियो सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में वायरल होने के बाद राज्य सरकार के संज्ञान में आया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत निलंबन का आदेश जारी किया।

 

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

 

इस कार्रवाई के माध्यम से सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी अधिकारी को पद का संरक्षण भ्रष्टाचार और कदाचार के लिए प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। राज्य शासन ने कहा है कि भविष्य में भी ऐसी किसी भी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह कदम मृतक परिवार के लिए न्याय की उम्मीद जगाने के साथ ही प्रशासनिक जवाबदेही और शासकीय कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने का प्रतीक माना जा रहा है।