WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Female Inspector’s Car Ran Over 4 People : महिला एसआई ने कार से 4 लोगों को रौंदा, महिला SI सस्पेंड!

इंदौर-भोपाल हाईवे पर रफ्तार का कहर!

1155

Female Inspector’s Car Ran Over 4 People : महिला एसआई ने कार से 4 लोगों को रौंदा, महिला SI सस्पेंड!

Sehore : इंदौर भोपाल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको प्राथमिक उपचार देने के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि चारों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे में हैरानी की बात यह हैं कि जिस थार कार ने 4 लोगों को रोंदा हैं उसे आष्टा थाना में पदस्थ एसआई किरन राजपूत चला रही थी। यह हादसा बिलकिस गंज चौराहे पर हुआ है। पुलिस ने महिला एसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

 

यह दर्दनाक घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की हैं जहां आष्टा की और से भोपाल की और तेज स्पीड से जा रही लाल रंग की थार ने बिलकिस गंज चौराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कंबल बेच रहें लोगों को टक्कर मारी और मोटरसाइकिल सवारों को चपेट में ले लिया इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में से 1 व्यक्ति ने फोन कर हादसे के बारे में सूचना दी। जिस थार कार से दुर्घटना हुई हैं उसका नंबर MP04 ZW 7803 है।

घायलों में वकील (28) पिता गिरधारी और लखन (16) पिता मदन लाल है। यह दोनों उज्जैन निवासी हैं और यहां सड़क किनारे दुकान लगाकर कंबल बेचने का काम करते हैं। वहीं मोटरसाइकिल सवार हृदेश राजौरिया (40) पिता राजाराम राजौरिया निवासी रातीबढ़, विजय पिता राजाराम रातीबड़ भोपाल निवासी हैं। दोनों मोटरसाइकिल सवार सगे भाई हैं। कंबल बेचने वाले का तूफान सिंह बंजारा हैं जिसने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं अधिकारी!

कार ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं कार ड्राइव कर रहीं एसआई किरण सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सिहोर के रक्षित केंद्र में अटैच कर दिया गया हैं।

थाना कोतवाली टीआई रवीन्द्र यादव!