WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

GST Raid: बिलासपुर में कोयला कारोबारी के यहाँ GST का छापा, सरेंडर किए 27.50 करोड़ रुपये

731
WhatsApp Image 2025 12 15 At 09.25.51 2

GST Raid: बिलासपुर में कोयला कारोबारी  के यहाँ GST का छापा, सरेंडर किए 27.50 करोड़ रुपये

बिलासपुर: स्टेट जीएसटी विभाग ने बिलासपुर में कोयला कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रेड किया है। यहां महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन से जुड़े 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई रायपुर से पहुंची टीम द्वारा की गई है।

इनपुट टैक्स क्रेडिट में हेराफेरीप्रारंभिक जांच में कोल मिक्सिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट में हेराफेरी की आशंका सामने आई है। अफसरों के मुताबिक टैक्स बचाने के लिए अलग-अलग तरीकों से नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।

जीएसटी टीम ने कारोबारियों के ऑफिस, घर, कोल वाशरी और प्लांट में दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। लेन-देन, आय और टैक्स रिकॉर्ड की जांच के बाद पहले ही दिन महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ रुपये सरेंडर किए। जांच के दूसरे दिन फील कोल ग्रुप ने 11 करोड़ रुपये, जबकि पारस कोल वाशरी ने 6 करोड़ 50 लाख रुपये सरेंडर किए। इस तरह तीनों कारोबारियों ने कुल मिलाकर 27 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि सरेंडर की है।अधिकारियों ने कोयले की मिक्सिंग में उपयोग होने वाले पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल इनकी मात्रा का मिलान किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मात्रा मिलान पूरा होने के बाद टैक्स चोरी के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे।

GST की टीम की शनिवार 13 दिसंबर को भी जांच जारी रही। रायपुर से आए अधिकारी दो दिन तक शहर में डटे रहे। व्यापार विहार  स्थित दफ्तरों के साथ-साथ वाशरी और प्लांट में देर रात तक दस्तावेज खंगाले गए।