WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

VIDEO: मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधकर पीटने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार!

318

VIDEO: मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधकर पीटने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार!

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसने पर मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत दे दी गई।

पुलिस के अनुसार, रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक महिला को खंभे से बांधकर पीटा जा रहा था और गाली-गलौज की जा रही थी। इस संबंध में शुभम पुत्र लखमीचंद निवासी लेबर कॉलोनी रानीपुर ने पांच नामजद व एक अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप था कि उसकी माता सुनीता घर से शनिवार की सुबह बाहर टहलने के लिए निकली थीं। तभी लेबर कॉलोनी निवासी राहुल व इंदर, आशु, नागेश, राकेश और महिला ने उसकी माता को घेरकर पीटा और खंभे से बांधकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

jhtryy6576

बताया था कि उसकी माता मानसिक रूप से कमजोर है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग वीडियो में आरोप लगा रहे थे कि महिला उनके घर में घुसकर बच्चियों का गला दबा रही थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए दबिश दी और पांच लोगों को हिरासत कर लिया।

download 1 2

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी राहुल, इंदर, राकेश, आशु और माया देवी निवासीगण लेबर कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने रिमांड मंजूर करने के बाद फिर सभी को जमानत दे दी।