WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Murder: पारिवारिक विवाद में स्वर्ण व्यवसाई दंपति की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने खुद को भी मारी गोली 

3027

Murder: पारिवारिक विवाद में स्वर्ण व्यवसाई दंपति की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने खुद को भी मारी गोली 

 

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक पारिवारिक विवाद में स्वर्ण व्यवसाई दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे विकास सोनी ने खुद को भी गोली मार कर अपने जीवन का अंत किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सराफा व्यापारी दिलीप जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन के रुप में हुई हैं। वहीं एक मृतक निम्बाहेडा का विकास सोनी हैं। गोली चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। फिलहाल घर में किसी को जाने नहीं दिया गया था। बाद में पुलिस टीम द्वारा दोनों पति-पत्नी के शवों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया है इस सनसनीखेज हत्या से क्षेत्र के रहवासियों में भय व्याप्त है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं।

सूत्रों के अनुसार विवाद सोने चांदी की खरीदी को लेकर बताया जा रहा है। अभी मृतक के स्वजन बाहर होने से ज्यादा जानकारी भी नहीं मिल पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को शहर भर में 31st के कार्यक्रमों की तैयारी चल रही थी इसी दौरान रात 8:30 बजे गोल चौराहा क्षेत्र में सिंधु आराधना मंदिर वाली गली में रहने वाले दिलीप ऑटो एजेंसी के संचालक के घर गोली मारने की घटना हो गई। हमलावर का नाम की पुष्टि करने में पुलिस अधिकारी लगे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसका नाम विकास सोनी निवासी निम्बाहेडा़ बताया जा रहा है। गोली चलने की सूचना मिलते ही ही सरदार पटेल चौराहे पर चेकिंग में लगे कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ घटना स्थल पर पहुंच गए थे । बाद में एसपी विनोद कुमार मीना भी मौके पर पहुंचे।

IMG 20251231 WA0273

यह समाचार लिखने तक अभी तीनों के शव घर में ही है और पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट जांच कर रहें हैं।

एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि तीनों की मौत हो गई है ,पर क्या विवाद हुआ है और घटना क्यों हुई इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा।