WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Suspend: कांस्टेबल का पुलिस थाना परिसर में हंगामा, वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

447
WhatsApp Image 2026 01 01 At 18.06.07

Suspend: कांस्टेबल का पुलिस थाना परिसर में हंगामा, वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाने में कथित तौर पर नशे में धुत आरक्षक के जमकर बवाल किए जाने का वीडियो सामने आने पर एसपी ने बुधवार को उसे निलंबित कर दिया है।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि भीकन गांव में पदस्थ आरक्षक दीपक यादव को पुलिस थाना परिसर में अनुशासनहीनता और हंगामा करने का मामला संज्ञान में आने पर निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वह हंगामा के बाद वहां से चले गया था, इसलिए उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया जा सका। उन्होंने कहा कि इसके चलते फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि वह शराब के नशे में था अथवा नहीं।

मंगलवार रात से सोशल मीडिया पर जमकर विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीकनगांव पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक यादव कथित तौर पर नशे में बवाल करते देखा जा रहा है ।

वीडियो में आरक्षक दीपक यादव थाना प्रभारी गुलाब सिह रावत की मौजूदगी में अपने से वरिष्ठो के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे है । कई पुलिसकर्मी कार्रवाई के डर से उसे यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि कम से कम अपने बच्चों का ख्याल रखो और विवाद मत करो।

उसने महिला सब-इंस्पेक्टर रीना इक्का से भी बदतमीजी की । रीना इक्का ने उसे कहा कि तुम पीते हो तो तुमसे संभल नहीं पाती है। एक अन्य पुलिसकर्मी उसे कहता है कि तुम्हारी ड्यूटी हो गई है तुम यहां से चले जाओ।

उधर भीकनगांव के थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत ने बताया कि हेड कांस्टेबल पप्पू कुशवाहा ने कांस्टेबल दीपक यादव को पुलिस वाहन कहीं ले जाने के लिए कहा था ,लेकिन शराब के नशे में धुत्त दीपक यादव ने उससे विवाद कर लिया। उसे समझाइश दी गई लेकिन वह नहीं माना।