WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Seizes Unverified Weighing Scales : नापतौल अधिकारी ने जप्त किए असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु!

512
WhatsApp Image 2026 01 01 At 19.42.17 1

Seizes Unverified Weighing Scales : नापतौल अधिकारी ने जप्त किए असत्यापित इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण और अमानक पैकेज बंद वस्तु!

Ratlam : श्रीमती मिशा सिंह और नियंत्रक नापतौल मप्र. भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में नापतौल निरीक्षक भारत भूषण द्वारा उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु ग्राम सैलाना और ग्राम धराड़ में विशेष जांच का अभियान चलाया जिसमें दुकानों पर उपयोग हेतु रखे इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं का निरीक्षण किया।

WhatsApp Image 2026 01 01 at 19.42.17

निरीक्षण के दौरान सैलाना अंशुल किराना स्टोर्स, सैलाना जोधपुर स्वीट कार्नर, सैलाना राज हार्डवेयर, सैलाना बादशाह किराना, सैलाना मुकेश ट्रैडर्स, सैलाना मुल्ला अब्देअली मुल्ला कालाभाई, धराड़ जय किसान फर्टीलाइजर, धराड़ वेदान्त ऑटो मोबाईल, धराड़ आशापुरा रेस्टोरेन्ट, धराड़ पाटीदार रेस्टोरेन्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और पैकेज बंद वस्तुओं को नियमानुसार नहीं पाए जाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरणों और विक्रय हेतु प्रदर्शित करके रखे पैकेज वस्तुओं में अनियमितताएँ पाये जाने के कारण विधिक माप विज्ञान अधिनियम उल्लघंन और दंडनीय होने से इन सभी के विरुद्ध अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

उपरोक्त दुकानों में से 3 इलेक्ट्रॉनिक्स तौल उपकरण जप्त किए गए और अन्य पैकेज बंद वस्तुऐं। जांच के दौरान अधिकारी कैलाशचन्द्र शर्मा, गोतमलाल मईड़ा, मोहनलाल खैर और मयंक गोयल उपस्थित थे!