WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

LPG Price: महंगा हो गया आज से LPG सिलेंडर

आज से 105 रुपए ज्यादा चुकाना होंगे 

1626
LPG Price: महंगा हो गया आज से LPG सिलेंडर

LPG Price: महंगा हो गया आज से LPG सिलेंडर

New Delhi : रूस और यूक्रेन युद्ध  संकट आज सामने आया। एक मार्च से LPG सिलेंडर महंगा हो रहा है। इसका असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। गैस कंपनियों ने एक मार्च से कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत 105 रुपए बढ़ा दी। एक मार्च से कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए।

आशंका जताई जा रही है कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही घरेलू LPG सिलेंडर भी महंगा होगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत हर महीने संशोधित की जाती है।

LPG Price: महंगा हो गया आज से LPG सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से होटल और रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यवसायियों की जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। 19 किलो वाला LPG सिलेंडर आज से अब दिल्ली में 1907 रुपए के बजाय 2012 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में 1987 रुपए बढ़कर 2095 रुपए का हो गया। जबकि, मुंबई में इसकी कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपए हो गई है।

अक्तूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 170 रुपए बढ़ी है। दिल्ली में एक अक्तूबर 2021 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736 रुपए थी, जो कि नवंबर में बढ़कर 2000 रुपए हो गई। दिसंबर में 101 रुपए का इजाफा हुआ। जनवरी और फरवरी में कीमत में कमी आई थी।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगी नहीं हुई 
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 6 अक्तूबर 2021 के बाद न कोई कमी की गई न बढ़ोतरी हुई। हालांकि, इस दौरान कच्चे तेल की कीमत में 102 रुपए डॉलर प्रति बैरल इजाफा हुआ।