WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Truth spewed : पत्नी की मदद से पति की हत्या कर हाथ-पैर काटने वालों ने सच उगला

शिप्रा नदी में मिले हत्या में उपयोग किए गए चाकू

1684
Brother Murders Brother

Indore : बाणगंगा थाना इलाके में पिछले दिनों गड्ढे में मिली बबलू की लाश के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में उसकी पत्नी सुनीता को गिरफ्तार किया था। सुनीता ने अपने दो प्रेमी रिजवान और भय्यू के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने हत्या के बाद बबलू के शव के टुकड़े कर देवगुराड़िया के जंगल में फेंक दिया था।

हत्या में उपयोग किए गए चाकू को देवास के समीप शिप्रा नदी में कागज में लपेटकर फेंका गया था। बाणगंगा थाना प्रभारी राजेन्द्र सोनी के मुताबिक, सोमवार को पुलिस दल दोनों आरोपियों को लेकर शिप्रा पहुंची। यहां गोताखोरों ने करीब दो घंटे तक नदी में चाकू ढूंढे। गोताखोरों के पास बड़ा मेगनेट भी था। दोहपहर में गोताखोरों को दोनों चाकू मिल गए। इन चाकुओं से बदमाश ने बबलू की गर्दन और हाथ-पैर काटे थे।  दोनों हत्यारों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद शव के टुकड़े लेकर पहले देवगुराड़िया पहुंचे। यहां प्लास्टिक की थैली में हाथ-पैर बांधकर फेंक दिए। इसके बाद बाइक से शिप्रा पहुंचे। शिप्रा पहुंचने के दौरान रास्ते में दोनों ने मांगलिया में शराब भी पी थी। शिप्रा नदी पहुंचने पर कुछ लोग वहां नहा रहे थे, इसलिए दोनों ने चाकू फेंकना मुनासिब नहीं समझा। शाम 7 बजे जब अंधेरा होने के बाद वे चाकू फेंककर सीधे देवास होते हुए खातेगांव तक निकल गए।

पत्नी को थी लोकेशन की जानकारी

घटना के बाद बबलू की पत्नी सुनीता को दोनों आरोपियों के लोकेशन की जानकारी थी। वे सिम बदल-बदलकर बातें करते थे। जब सुनीता के पकड़ाने की जानकारी आरोपियों को मिली तो वे प्रदेश छोड़ने की योजना बनाने लगे, लेकिन लगातार पुलिस के दबाव के चलते वे हत्थे चढ़ गए।