WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

‘सुनें सुनाएं’ के कविता कैलेण्डर का हुआ विमोचन!

296
WhatsApp Image 2026 01 05 At 4.03.07 PM

‘सुनें सुनाएं’ के कविता कैलेण्डर का हुआ विमोचन!

Ratlam : विगत तीन वर्षों से शहर में रचनात्मक वातावरण बनाने और रचनाशीलता से जुड़े लोगों को पठन-पाठन के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से जारी ‘सुनें सुनाएं’ का 40वां सोपान जीडी अंकलेसरिया रोटरी हॉल पर हुआ। इस आयोजन में ‘सुनें सुनाएं’ द्वारा प्रकाशित नववर्ष के कविता -चित्र कैलेण्डर का विमोचन देश के ख्यातनाम कवि कवि बहादुर पटेल (देवास), युवा कवि नीलोत्पल (उज्जैन), सुप्रसिद्ध चित्रकार मुकेश बिजौले (उज्जैन) तथा वरिष्ठ चित्रकार अक्षय आमेरिया (उज्जैन) ने किया। इस कैलेण्डर में संत रैदास, कवि गजानन माधव मुक्तिबोध, चंद्रकांत देवताले, अवतार सिंह संधू ‘पाश’, चंद्रकांत गोखले, प्रमोद त्रिवेदी, प्राण गुप्त, शशि भोगलेकर, भंवरलाल भाटी, जयकुमार ‘जलज’, अजहर हाशमी, देवव्रत जोशी की कविताओं पर देश के ख्यातनाम चित्रकार अशोक भौमिक, पंकज दीक्षित, अक्षय आमेरिया, मुकेश बिजौले, महावीर वर्मा, आशीष श्रंगी के रेखाचित्र समाहित हैं। उपस्थित वरिष्ठ कवि और चित्रकार ने इस प्रयास के लिए रतलाम के साहित्य प्रेमियों की प्रशंसा की।

दस रचना प्रेमियों ने किया रचना पाठ!
इस सोपान में दस रचना प्रेमियों अपने प्रिय रचनाकार की रचना का पाठ किया। नरेन्द्र सिंह डोडिया ने शंकर शैलेन्द्र की रचना’ तू ज़िंदा हैं तो ज़िंदगी की जीत में’, रश्मि व्यास ने संजय सिंह की रचना ‘ सच बताओ,पूछती हूं ‘ , आशा श्रीवास्तव ने अनामिका जोशी की रचना ‘कविता नहीं आएगी’ , मो. ज़िया ने जौन एलिया की रचना ‘नज़म’, रीता दीक्षित ने सोहन लाल द्विवेदी की रचना ‘ स्वागत नवयुग के नवल वर्ष’, वेदिका प्रजापति ने रामधारी सिंह दिनकर की रचना ‘रश्मिरथी’, गजेन्द्र सिंह चाहर ने मानस खत्री की कविता ‘नववर्ष’, मुकेश व्यास ने रमेश शर्मा की रचन’ सांझी धूप’, अनीस खान ने नई सोच के शायरों के ‘चंद अशआर’ और विनोद झालानी ने गोपाल दास ‘नीरज’ की रचना’ राजमार्ग के पदयात्री से ‘ का पाठ किया।

WhatsApp Image 2026 01 05 at 4.03.08 PM

इनकी रही मौजूदगी!
आयोजन में शहर के सुधिजनों की मौजूदगी रहीं जिनमें प्रोफेसर रतन चौहान, डॉ मुरलीधर चांदनीवाला, ओमप्रकाश मिश्र, सुभाष जैन, डॉ पूर्णिमा शर्मा, डॉ गायत्री तिवारी, जी.के. शर्मा, प्रतिभा चांदनीवाला, अरविन्द मेहता, श्रद्धा घाटे, श्रीराम दिवे, दुष्यंत व्यास, ऋषिकेश शर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष यादव, कीर्ति शर्मा, सुनील व्यास, वीनस गुप्ता, अभिलाष कुमार सोनी, कुसुम चहार, गफ्फार मंसूरी, सत्यनारायण सोढ़ा, आईएल. पुरोहित, एमके. व्यास, आस्था व्यास, कैलाश वशिष्ठ, लक्ष्मण सिंह सोलंकी, सरिता दशोत्तर , जुनैद खान, मणिलाल पोरवाल , हंसा परमार, किरण जैन, अभय जैन, कीर्ति पंकज पवार, डॉ गीता दुबे, सांत्वना शुक्ला, नीता गुप्ता, इंदु सिन्हा, श्याम सुंदर भाटी, महावीर वर्मा, आशीष दशोत्तर सुधि मौजूद थे!