WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : बंशीलाल काबरा का निधन 2 दृष्टिहीनों के जीवन में आएगा उजियारा!

299

Eye Donation : बंशीलाल काबरा का निधन 2 दृष्टिहीनों के जीवन में आएगा उजियारा!

Ratlam : शहर की TIT रोड़ निवासी बंशीलाल काबरा के निधन होने पर उनके सुपुत्र प्रीतम माहेश्वरी, मुकेश काबरा एवं परिजनों को नेत्रदान हेतु समाजसेवी चंद्रप्रकाश सारड़ा, मनीष तोतला एवं सुनील डागरा ने प्रेरित किया। नेत्रम संस्था के हेमंत मूणत ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलते ही रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा को सूचना दी गई। उनके निर्देश पर नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर राजवंत सिंह, विनोद कुशवाह ने दीपक चौहान के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा कि दिवंगत के निवास स्थान तक मेडिकल टीम को पहुंचाने एवं पुनः मेडिकल कॉलेज लाने की संपूर्ण व्यवस्था नेत्रम संस्था के सदस्य सुशील मीनू माथुर द्वारा अपने निजी वाहन से की गई।

नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान परिवारजन, रिश्तेदार, मित्र एवं समाजजन मौजूद रहें। उन्होंने कॉर्निया संरक्षण की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा और इससे जुड़ी भ्रांतियों को समझा तथा भविष्य में स्वयं भी नेत्रदान करने का संकल्प लिया। नेत्रम संस्था के सदस्य शीतल भंसाली, आशीष काबरा, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढलवानी, प्रशांत व्यास, शलभ अग्रवाल, रतन हंसराजानी सहित अनेक समाजसेवी मौजूद रहें।

नेत्रम संस्था द्वारा दिवंगत के परिजनों को प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनकी उदारता एवं सहृदयता का सम्मान किया गया!