WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Free Mega Medical Consultation Camp 337 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 6 समाज पदाधिकारियों तथा इनरव्हील क्लब ने किया सहयोग!

528
WhatsApp Image 2026 01 18 At 18.17.56

Free Mega Medical Consultation Camp 337 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 6 समाज पदाधिकारियों तथा इनरव्हील क्लब ने किया सहयोग!

ट्रस्ट ने सेवाएं प्रदान करने वाले डॉक्टरों का किया सम्मान!

Ratlam : श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट, महर्षि परशुराम सहकारी साख संस्था मर्यादित एवं जय कैला माता शैक्षणिक सामाजिक कल्याण समिति द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को श्री कालिका माता सत्संग हाल में आयोजित हुआ।

इस शिविर में मेडिकल कालेज के सहसंयुक्त संचालक डॉ प्रदीप मिश्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा प्रदीप दुबे, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पारुल त्रिचल, डॉ जैसिका सिंह चर्म रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ पवन शर्मा जनरल फिजीशियन, डॉ चन्दन शर्मा, डॉ विनय शर्मा, शिशुरोग विशेषज्ञ डा मनीष राठौर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ यश हाड़ा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ प्रमोद भगत एवं मेडिकल कालेज के प्रबन्धक समन्वयक डॉ अंकित शर्मा ने अपनी सेवाएँ दी।

WhatsApp Image 2026 01 18 at 18.17.56 1

शिविर का उद्धघाटन अतिथि डॉ दीप व्यास वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ, राजाराम मोतियानी अध्यक्ष व मोहनलाल भट्ट उपाध्यक्ष कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट द्वारा किया गया। शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपना सहयोग प्रदान किया जिसमे नागर ब्राह्मण समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज, भार्गव ब्राह्मण समाज, ओदिच्य ब्राह्मण समाज, आद्यगोड ब्राह्मण समाज, श्री गुर्जर गोड़ समाज, इनरव्हील क्लब आफ रतलाम ने अपना सहयोग प्रदान किया।

WhatsApp Image 2026 01 18 at 18.21.23

इस शिविर में न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सूश्री पूनम तिवारी जिला विधी सहायता अधिकारी उपस्थित रहें। डॉ कैलाश नाथ काटजू विधि महाविद्यालय से स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर से 337 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में सेवा देने वाले सभी चिकित्सकों को ट्रस्ट की और से सम्मानित किया गया। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया। संचालन डॉ मुनिन्द्र दुबे व आभार हरिश कुमार बिंदल ने माना!