WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Union Rail Minister Inspects केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने इंदौर स्टेशन का किया निरीक्षण! 

340

Union Rail Minister Inspects केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने इंदौर स्टेशन का किया निरीक्षण! 

IMG 20260201 WA0249

Ratlam : केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने शनिवार को इंदौर प्रवास के दौरान इंदौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा रतलाम मंडल द्वारा किए जा रहें निर्माण कार्यों एवं यात्री सुविधा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से करने हेतु निर्देश दिए।पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कार्यालय में आयोजित बैठक में इंदौर स्टेशन रीडेवलपमेंट सहित क्षेत्र में चल रहें विभिन्न रेलवे विकास एवं निर्माण कार्यों पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में स्टेशन रीडेवलपमेंट की प्रगति, यात्री सुविधाओं के विस्तार, संरचनात्मक कार्यों, समयबद्ध निष्पादन एवं गुणवत्ता नियंत्रण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। IMG 20260201 WA0248

इस अवसर पर सांसद इंदौर शंकर लालवानी ने मंत्री जी को इंदौर क्षेत्र में रेलवे के अंतर्गत संचालित प्रमुख विकास एवं निर्माण परियोजनाओं के संबंध में अवगत कराया इसमें इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन, इंदौर-खंडवा रेल खंड का आमान परिवर्तन, इंदौर-मनमाड नई रेल लाइन, इंदौर- बुधनी नई रेल लाइन सहित अन्य प्रगतिरत परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ लगभग 75 वर्ष पुराने शास्त्री ब्रिज के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा की गई तथा क्षेत्र की भविष्य की आवश्यकताओं पर भी विस्तृत जानकारियां दी की गई। रेल मंत्री सोमन्ना ने इंदौर स्टेशन रीडेवलपमेंट एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे यात्रियों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ्रा) अक्षय कुमार एवं मुख्‍य इंजीनियर(निर्माण) सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे!