WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam Police Takes Action Against Illegal Narcotics : एमडी ड्रग्स के 2 तस्करों को दबोचा, 160 ग्राम एमडी जप्त!

877
WhatsApp Image 2026 02 05 At 21.40.54

Ratlam Police Takes Action Against Illegal Narcotics : एमडी ड्रग्स के 2 तस्करों को दबोचा, 160 ग्राम एमडी जप्त!

Ratlam : एसपी अमित कुमार ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी रिंगनोद आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी द्वारा मुखबिर से मिली सूचना पर इमरान (39) खान पिता गबु खान जाति मेवाती निवासी गाजीपुरा थाना धामनोद को महु-नीमच फोरलेन रोड, MPEB ग्रीड के सामने ढोढर पर घेराबंदी कर पकड़ा तथा उसकी तलाशी लेने पर 60 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि आरोपी इमरान पूर्व में भी थाना रिंगनोद के अपराध क्रमांक 481/2026 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार चला रहा था।

पुलिस द्वारा इमरान से एमडी ड्रग्स के बारे में पूछताछ करने पर उसने एमडी ड्रग्स सलमान खान निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मन्दसौर से लाना कबूला एवं यह भी बताया कि सलमान अपने पास एमडी ड्रग्स रखता है। इमरान की निशानदेही पर थाना रिंगनोद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर ढोढर रोड़ मोयाखेड़ा के यहां से सलमान खान (32) पिता मोहम्मद शफी खान जाति मेवाती निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मंदसौर को घेराबंदी कर पकड़ा तथा आरोपी सलमान की तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त की गई।

पुलिस ने दोनों स्मगलरों को न्यायालय में पेश करते हुए रिमांड प्राप्त किया पुलिस दोनों स्मगलरों से ड्रग्स के बारे में विस्तृत पुछताछ कर रही हैं। दोनों स्मगलरों से पुलिस ने 160 ग्राम ड्रग्स जप्त की है जिसकी कीमत सोलह लाख रूपए है।

दोनों स्मगलरों को दबोचने में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप-निरीक्षक रघुवीर जोशी, राहुल उपाध्याय, जितेन्द्र व्यास, मुकेश गेहलोत, शोभाराम शर्मा, कृष्णपाल सिंह तथा नरेन्द्र सिंह जगावत की विशेष भूमिका रही!