WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Student suffering at Ukraine : यूक्रेन से आज इंदौर के 2 स्टूडेंट्स वापस लौटे

प्रणव राय ने कहा 'जो दिखाया जा रहा, हालात उससे कहीं ज्यादा बदतर

1376
WhatsApp Image 2022 03 03 At 5.39.21 AM

Indore : यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं में से कई छात्र प्रदेश वापस लौट आए हैं। भारत वापस आए इन छात्रों में से 11 छात्र-छात्राएं बुधवार को और 2 गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे।

इनमें 6 स्टूडेंट इंदौर के हैं। गुरुवार को भी 2 स्टूडेंट इंदौर आए हैं। यूक्रेन से लौटे इंदौर के प्रणय राय ने कहा कि अब वे कभी यूक्रेन नहीं जाएंगे। जो मीडिया में दिखाया जा रहा है, वहां के हालात उससे कहीं ज्यादा बदतर हैं।

आज लौटकर आए प्रणय राय ने कहा कि अब वे कभी यूक्रेन नहीं जाएंगे। यह तो परिवार के लोगों का प्यार ही है, जो वे वहां से सुरक्षित अपने घर तक आ पाए हैं।

डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय युवा मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए थे। लेकिन, रूस के हमले के बाद वहां भारतीय छात्र फंस गए हैं। इन छात्रों को केंद्र सरकार के द्वारा विशेष विमान के माध्यम से वहां से लाया जा रहा है।

सरकार की एडवाइजरी के बाद विद्याथियों के यूक्रेन से वापस भारत लौटने का सिलसिला शुरू हुआ है। इंदौर के प्रणय राय आज सुबह यूक्रेन से वापस इंदौर पहुंचे। विमानतल पर उसके परिवार के सदस्यों ने उसका स्वागत किया।

परिवार के लोगों से मिलते ही प्रणय की आंखों से आंसू टपक पड़े। प्रणय ने बताया कि वहां से यहां तक लौटना एक सपने से ज्यादा नहीं है।

हम तो इतनी बुरी स्थिति में थे कि यह कल्पना भी नहीं कर पा रहे थे कि इस स्थिति से कैसे निकल पाएंगे। यह तो परिवार के लोगों का प्यार है और भगवान की कृपा है जो हम वहां से निकल कर सुरक्षित यहां तक पहुंच गए। अब आगे जीवन में कभी यूक्रेन नहीं जाऊंगा।

बंकर में फंसे, निकल नहीं पाए

प्रणय के साथ यूक्रेन से लौटी ममता ने कहा कि हमारे बहुत सारे साथी यूक्रेन में बने हुए बंकर में अपनी जान बचाकर छुपे हुए हैं वे लोग बंकर से निकल नहीं पा रहे हैं। वहां पर शहर में कोई टैक्सी भी नहीं चल रही है जिसके माध्यम से व्यक्ति निकलकर शहर से बाहर पहुंच जाए।

पैदल चलने की अपनी एक सीमा होती है वहां हालात बहुत ज्यादा खराब है। जितने मीडिया में बताए जा रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा हालात खराब है। पूरे शहर को सील कर दिया गया है। हमें चिंता अपने उन साथियों की है जो अभी भी यूक्रेन में चिंताजनक स्थिति में फंसे हुए हैं।