WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कारोबार-कॉर्पोरेट

Gold and Silver Price : सोना और चांदी ऊपर चढ़े, रुपए की कीमत फिर घटी 

1277
Gold Price

Gold and Silver Price : सोना और चांदी ऊपर चढ़े, रुपए की कीमत फिर घटी 

बाजार विशेषज्ञ बसंत पाल की रिपोर्ट 

Indore : विदेशी बाज़ारों में सोने की कीमतों में मजबूती और रुपए के मूल्य में गिरावट के चलते गुरुवार 3 मार्च को घरेलू बाजार में भी सोने की क़ीमतों में चमक देखी गई। सोने के भाव में प्रति दस ग्राम 271 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चांदी के भाव में भी आज तेजी देखि गई। जबकि, डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत आज भी घटी।

दिल्ली सराफा बाजार में चांदी के भाव में आज प्रति किलो ग्राम 818 रुपये की बढ़ोतरी रही। दिल्ली सराफा बाजार में सोना बढ़कर 51,670 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 51,399 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुए थे।   अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.40 पर लगभग अपरिवर्तित रही। बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मजबूत होकर 1,932 डॉलर प्रति औंस रही. इससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।

चांदी के भाव में भी तेजी
दिल्ली सराफा बाजार में आज सोने के साथ-साथ आज चांदी के भाव में भी तेजी रही. इसके भाव में आज प्रति किग्रा 818 रुपए की तेजी आई। इस उछाल के चलते दिल्ली सराफा बाजार में आज चांदी के भाव प्रति किग्रा 68,425 रुपए पर पहुंच गए। एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी 67,607 रुपये प्रति किग्रा के भाव पर बंद हुए थे।

रुपए की कीमत घटी
रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच कच्चा तेल मूल्यों में तेजी आने के कारण गुरुवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 15 पैसे घटकर 75.95 रुपए प्रति डॉलर रह गया।