WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police Crack Gold Jewellery Theft Case Worth Lakhs: एक आरोपी पकड़ाया, ₹3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद, 4 आरोपी फरार!

516
WhatsApp Image 2026 02 10 At 18.18.51

Police Crack Gold Jewellery Theft Case Worth Lakhs: एक आरोपी पकड़ाया, ₹3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद, 4 आरोपी फरार!

जानिए क्या है पूरा मामला?

Ratlam : शहर की स्टेशन रोड थाना पुलिस को विगत 2 महीने पहले हुई चोरी के मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, वहीं आरोपी से पुलिस ने चोरी हुए स्वर्ण आभूषण भी बरामद किए हैं। चोरी की इस वारदात में 4 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। उप-निरीक्षक विजय बामनिया ने बताया कि 2 माह पूर्व नवम्बर माह में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत विक्रम नगर में विधायक कार्यालय का ताला तोड़ने तथा समीपस्थ अनिल भटनागर के मकान में कुछ बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित हुई थी। मामले में थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 926/2025, धारा 331(4), 304(A) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था।

WhatsApp Image 2026 02 10 at 18.18.50

पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के CCTV एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहें थे। गठित टीम द्वारा घटना में संलिप्त फरार आरोपी राधे 45 पिता सोहन पारदी निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण 24 ग्राम, कीमत लगभग ₹3,60,000) जप्त किए गए, जिनमें सोने के हार का टुकड़ा एवं सोने के कंगन शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अविनाश पिता हिम्मत पारदी, देवा पिता सुरेश पारदी, सचिन पिता भल्ला पारदी एवं बाला उर्फ चंदन पारदी सभी निवासी बजरंग नगर रतलाम के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूला। पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

आरोपी को पकड़ने में जितेंद्र सिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड), उप-निरीक्षक विजय बामनिया, उप-निरीक्षक जगदीश यादव (चौकी प्रभारी सालाखेड़ी), प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह सिसोदिया, गोपाल आंजना, लखन सिंह, हेमराज डामोर, वीरेंद्र डाबी, जितेंद्र सिंह बघेल तथा विनोद गौड़ की भूमिका रही!