WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Àyushyman Yojna: रायपुर के 21 अस्पतालों को आवश्यक जानकारी नहीं देने के कारण नोटिस जारी

307
WhatsApp Image 2026 02 12 At 17.06.56

Àyushyman Yojna: रायपुर के 21 अस्पतालों को आवश्यक जानकारी नहीं देने के कारण नोटिस जारी

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: आयुष्मान योजना से जुड़े हुए कई निजी अस्पताल पोर्टल में जानकारी अपलोड करने में देरी कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किए गए है। इधर, IMA ने इस मुद्दे पर सामने आकर स्वास्थ्य नियम-शर्तों को शिथिल करने का आग्रह किया है।

दरअसल आयुष्मान योजना से संबंधित कई अस्पतालों ने अंतिम चेतावनी पत्र जारी होने के बाद भी डाक्टरों और बिस्तरों की संख्या से संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड नहीं किया है। इसके चलते रायपुर के दो दर्जन से अधिक अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अस्पताल प्रबंधन को 13 फरवरी तक का समय दिया गया है।

उधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन इस मुद्दे को लेकर खुलकर सामने आ गया है। आईएमए की ओर से स्वास्थ्य मंत्री और संचालक से मिलकर नियमों को शिथिल करने का आग्रह किया गया है।

आयुष्मान के नए पोर्टल में अस्पताल से संबंधित जानकारी अपलोड करने के लिए विभाग द्वारा 6 चिट्ठियां राज्य और जिला स्तर पर जारी की जा चुकी है। दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से इसे लेकर लगातार सवाल किए जा रहे हैं। अफसरों को कहा जा रहा है कि वे नए एचइएम-2.0 पोर्टल में अस्पतालों के स्टाफ सहित अन्य जानकारियां अपलोड करें।दिल्ली से बार-बार रिमाइंडर आने के कारण स्टेट नोडल एजेंसी की ओर से सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।

इधर, रायपुर में दो दर्जन से अधिक निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें पोर्टल में जानकारी अपलोड करने के साथ ये भी सवाल किया जा रहा है कि आखिर वे इसमें देरी क्यों कर रहे हैं।आयुष्मान के नए पोर्टल की नियम शर्तों को लेकर स्वास्थ्य विभाग, वित्त और आईएमए के प्रतिनिधि मंडल के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंथन करेंगे। आईएमए अध्यक्ष डा. सुरेंद्र शुक्ला के साथ संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जब इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि इस ओर उनका ध्यान है। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में संयुक्त रूप से मंथन करेंगे। उसके बाद प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।