WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

इंदौर के तत्कालीन SDM पराग जैन की विभागीय जांच में शिकायतकर्ता को अंतिम अवसर, संभाग आयुक्त खाड़े ने 25 फरवरी को उपस्थित होने के दिए निर्देश

283
WhatsApp Image 2026 02 12 At 17.47.23

इंदौर के तत्कालीन SDM पराग जैन की विभागीय जांच में शिकायतकर्ता को अंतिम अवसर, संभाग आयुक्त खाड़े ने 25 फरवरी को उपस्थित होने के दिए निर्देश

इन्दौर: संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा श्री पराग जैन, राप्रसे, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मल्हारगंज, जिला इन्दौर, वर्तमान में जिला नीमच के संबंध में प्रचलित विभागीय जांच प्रकरण में शिकायतकर्ता ग्राम छोटा बांगड़दा निवासी श्री गणेश प्रसाद शुक्ला को साक्ष्य हेतु उपस्थित होने के निर्देश जारी किये गये हैं।

जारी सूचना के अनुसार शिकायतकर्ता को पूर्व में कई बार सूचना-पत्र प्रेषित किये जाने के बावजूद अब तक उपस्थित नहीं होने के कारण अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। निर्देशानुसार श्री शुक्ला को 25 फरवरी 2026, बुधवार को प्रातः 11:30 बजे जांच अधिकारी के समक्ष आयुक्त कार्यालय, इन्दौर संभाग, मोती बंगला परिसर (गांधी हाल), इन्दौर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा।

सूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित दिनांक एवं समय पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर समाप्त मान लिया जाएगा।