WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Smuggler Arrested While Smuggling MD : बीस लाख की 200 ग्राम MD की तस्करी करते 1 तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे!

जानिए पूरा मामला?

456

Smuggler Arrested While Smuggling MD : बीस लाख की 200 ग्राम MD की तस्करी करते 1 तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे!

Ratlam : जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र की माननखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश मालवीय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ड्रग्स लेकर किसी को डिलेवर करने जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम माननखेड़ा स्थित चौराहे पर घेराबंदी की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक MP 43 ZG0721 पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 200 ग्राम MD मिलने पर उसका नाम-पता पुछने पर उसने अपना नाम फैजान खान (22) पिता रफीक खान पठान निवासी रिंगनोद का बताया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस पकड़े गए आरोपी से ड्रग्स कहा से लाया और किसे देने जा रहा था पूछताछ कर रही हैं, पकड़ी गई MD की कीमत 20 लाख रुपए हैं।

तस्कर को पकड़ने में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद (थाना प्रभारी रिंगनोद), उप-निरीक्षक राजेश मालवीय (चौकी प्रभारी माननखेड़ा), घनश्याम कुमावत, संतोष कुमार, अनिल डांगी, राहुल उपाध्याय, जितेन्द्र व्यास, नरेन्द्र सिंह, जालम सिंह तथा शांतिलाल बामनिया की भूमिका रहीं!